Top 5 Films Based On War: इन दिनों फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' काफी चर्चा में बनी हुई है, इस फिल्म में भारतीय सेना के वीर जवान की कहानी को दिखाया जाएगा. इस फिल्म से पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई ऐसी फिल्में बनाई जा चुकी हैं, जिसमें देश भक्ति और वीर जवानों की त्याग की कहानी को दिखाया गया है. इसलिए आज हम आपके लिए 5 बेस्ट वॉर मूवीज निकाल कर लाए हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी आंखे नम हो जाएंगी.
)
रितिक रोशन और प्रीति जिंटा फिल्म 'लक्ष्य' साल 2024 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में एक ऐसे जवान की स्टोरी को दिखाया गया था, जो कि अपनी कॉलेज लाइफ में बड़े ही मजे से जी रहा होता है. मगर अचानक ही फौज में भर्ती होने के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है और वो साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध का सामना करता है. फिल्म में अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी भी नजर आए थे.
)
सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'शेरशाह' परम वीर चक्र अवार्ड से सम्मानित जवान विक्रम बत्रा पर बनाई गई थी. इस फिल्म में उनके हीरोइज्म और उनके द्वारा बचाए गए जवानों की कहानी को दर्शाया गया है. इस फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं, जिन्होंने उनकी विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल का किरदार निभाया था.
)
फिल्म 'द गाजी अटैक' साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस वॉर एक्शन फिल्म में इंडियन नेवी के उस समय की घटना को दिखाया गया था, जिसमें पाकिस्तान सबमरीन गाजी, विजाक पर अटैक करने का प्लान कर रहे थे. इस फिल्म में इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार एक्टर के के मेनन, तापसी पन्नू, ओम पूरी, और राणा दग्गुबाती नजर आए थे.
)
विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म को डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बनाया था, जिसमें फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी को दिखाया गया था. सैम मानेकशॉ ने 4 दर्शकों की वॉर में हिस्सा लिया और हर बार बहादुरी का परिचय दिया.
)
जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' एक आईएएफ ऑफिसर की कहानी है, जो कि कारगिल वॉर जोन में एकलौती महिला जेट फाइटर थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को चौंका दिया था.
ट्रेन्डिंग फोटोज़