)
पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है जो पहाड़, समुद्र और संस्कृति का अनोखा संगम है. अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सर्दियों में पश्चिम बंगाल एकदम बेस्ट रहेगा. इस दौरान यहां का मौसम इतना शानदार होता है कि आप बिना थके ऐतिहासिक इमारतों को घूम सकते हैं या चाय के बागानों की सैर कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस राज्य की 5 शानदार जगहों के बारे में, जिनकी सुंदरता और शांत वातावरण आपकी ट्रिप को सचमुच यादगार बना देगा.
)
सर्दियों में कूचबिहार की विजिट करना ऐतिहासिक और नेचुरल दोनों मायनों में ख़ास साबित हो सकता है. ठंडे और साफ मौसम में आप यहां के ऐतिहासिक महल (कूचबिहार पैलेस) और प्राचीन मंदिरों को आराम से देख सकते हैं. यहां की शांत नेचुरल खूबसूरती भी आपको खूब आकर्षित करेगी.
)
पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए शांतिनिकेतन एक शांत और महत्वपूर्ण जगह है. रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्वभारती विश्वविद्यालय के कारण यह जगह कई मायनों में ख़ास है. सर्दियों में यहां की हरियाली और शांत वातावरण आपको बहुत पसंद आएगा. यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस मौसम में ख़ास होते हैं.
)
सर्दियों में सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान (Sundarbans National Park) की विजिट करना सबसे सुरक्षित और बेहतरीन होता है. यह आकर्षक जगह मैंग्रोव के घने जंगलों और रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए मशहूर है. ठंडे मौसम में बोट सफारी का लुत्फ उठाना और वन्यजीवों को देखना एक रोमांचक अनुभव देता है.
)
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सर्दियों में घूमने के लिए सबसे शानदार शहर है. इस दौरान यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है, जिससे आप आराम से शहर की सैर कर सकते हैं. आप यहां विक्टोरिया मेमोरियल की शानदार वास्तुकला, हावड़ा ब्रिज के नजारे और यहां के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर घूम सकते हैं. यहां का स्ट्रीट फूड भी इस मौसम में खाने का एक अलग मजा देता है.
)
सर्दियों में दार्जिलिंग की सैर का मजा ही अलग है. चाय के बागानों से भरपूर यह हिल स्टेशन इस मौसम में क्रिस्टल क्लियर मौसम के लिए जाना जाता है. यहां से बर्फ से ढके हिमालय (कंचनजंगा) के अद्भुत और साफ दृश्य देखना अपने आप में एक जन्नत जैसा अनुभव है. आप यहां टॉय ट्रेन की सवारी का आनंद ले सकते हैं और ठंडी हवा में चाय की चुस्की ले सकते हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़