Advertisement
trendingPhotos2991481
Hindi NewsPhotosदार्जिलिंग नहीं..बंगाल की इन छुपी वादियों में बसा है सुकून का खजाना, आज ही बना लें विजिट का प्लान
photoDetails1hindi

दार्जिलिंग नहीं..बंगाल की इन छुपी वादियों में बसा है सुकून का खजाना, आज ही बना लें विजिट का प्लान

बहुत से लोग जब पश्चिम बंगाल के हिल स्टेशन का नाम सुनते हैं तो सीधे दार्जिलिंग को ही याद करते हैं लेकिन बंगाल की पहाड़ियों में ऐसे कई जेम छिपे हैं जो अभी भी लोगों की नजरों से दूर हैं.

 

पश्चिम बंगाल के हिडन जेम

1/5
पश्चिम बंगाल के हिडन जेम

दार्जिलिंग के आस-पास कई ऐसे छोटे लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन हैं जो अब धीरे-धीरे पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं.इन जगहों पर आपको नेचर के करीब रहने का मौका मिलता है. यहां की सादगी और प्राकृतिक खूबसूरती किसी भी बड़े टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है. अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर कुछ पल सुकून से बिताना चाहते हैं तो पश्चिम बंगाल के ये अनदेखे हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं.

 

रिंबिक

2/5
रिंबिक

दार्जिलिंग से करीब 56 किलोमीटर दूरी पर स्थित रिंबिक पहाड़ियों के बीच बसा एक छोटा और बेहद शांत गांव है. ये जगह ट्रेकिंग लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां से सिंगालीला नेशनल पार्क और संदकफू ट्रेक का रास्ता भी शुरू होता है. 

 

कुर्सियांग

3/5
कुर्सियांग

कुर्सियांग को ‘व्हाइट आर्किड का शहर’ कहा जाता है. ये दार्जिलिंग की तुलना में ज्यादा शांत और कम भीड़ भाड़ वाला हिल स्टेशन है. यहां से कंचनजंगा पर्वत का शानदार नजारा दिखाई देता है.

मिरिक

4/5
मिरिक

मिरिक झील के लिए मशहूर ये छोटा सा हिल स्टेशन एक परफेक्ट फैमिली हॉलिडे स्पॉट है. यहां की सुमेंदु लेक के किनारे बैठकर आप घंटों नेचर की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं. मिरिक के आसपास के टी गार्डन और ऑरेंज ऑर्चर्ड्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं.

लामा हाता

5/5
लामा हाता

दार्जिलिंग से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लामा हाता अपने शांत माहौल और नेचर पार्क के लिए जाना जाता है. ऊंचे देवदार के पेड़, रंग-बिरंगे झंडे और पहाड़ियों से टकराती हवाएं इस जगह को मेडिटेशन और रिलैक्सेशन के लिए आदर्श बनाती हैं. यहां से कंचनजंगा का नजारा बेहद भव्य दिखाई देता है.

ट्रेन्डिंग फोटोज़