World Most Polluted Beach: नए साल के मौके पर बहुत सारे लोग समंदर किनारे छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं. अगर आप भी ऐसा ही न्यू ईयर प्लान कर रहे हैं तो दुनिया के सबसे गंदे बीच पर जाने की गलती मत जाना. ऐसा न करने पर आप जिंदगी भर खुद पर अफसोस करते रह जाएंगे.
)
सहयोगी वेबसाइट WION की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लाउडवार्ड्स की रिपोर्ट 2025 में दुनिया भर के 200 लोकप्रिय समुद्र तटों विश्लेषण किया गया है. इसमें यात्रियों की शिकायतों के आधार पर दुनिया के सबसे गंदे बीच की सूची बनाई गई है. ये बीच वैसे तो बहुत सुंदर हैं. लेकिन वहां जाने वाले पर्यटकों की ओर से छोड़े गए कचरा, प्लास्टिक, बदबू और भीड़ की बेहद प्रदूषित हो गए हैं.
)
दुनिया का सबसे गंदे बीच की लिस्ट में अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत का वेनिस बीच टॉप पर आंका गया है. इस बीच पर हर साल 1 करोड़ से ज्यादा लोग आते हैं. जिसकी वजह से प्लास्टिक बोतलें, खाने के रैपर और कांच के टुकड़े हर जगह बिखरे रहते हैं. लॉस एंजिल्स का शहरी पानी बारिश में समुद्र में बह जाता है.
)
यह बीच भी कैलिफोर्निया में ही स्थित है और स्नॉर्कलिंग के लिए मशहूर है. लेकिन यहां पर आने वाले पर्यटक यहां पर गंदगी का साम्राज्य छोड़कर जाते हैं. जिसकी वजह से सफाई मुश्किल हो जाती है. इस बीच पर पानी में प्लास्टिक तैरता मिलता है. जब बारिश होती है तो पानी गंदा हो जाता है.
)
यह द्वीप अमेरिका के टेक्सास में हैं. इसी बीच की लंबाई 113 मील है. लेकिन यहां पर भी समंदर की लहरों में प्लास्टिक तैरता नजर आता है.साथ ही यहां का बीच भी कचरे से पटा रहता है. यहां पर बहकर आने वाला माइक्रो-प्लास्टिक रेत में घुल जाता है, जो समुद्री जीवों और इंसानों के लिए खतरनाक है.
)
थाईलैंड के फुकेट में स्थित यह बीच पर्यटकों में बहुत लोकप्रिय है. हालांकि नावों और मॉनसून की वजहों से प्लास्टिक कचरा बहुत आता है. जिसकी वजह से यहा घूमने के लिए पहुंचे पर्यटकों का मन खट्टा हो जाता है. यही नहीं, रेस्तरां और रिसॉर्ट्स का डिस्पोजेबल सामान भी बीच पर बहकर पहुंच जाता है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़