Advertisement
trendingPhotos3000514
Hindi NewsPhotosसेलिब्रिटी की हर मूवमेंट पर नजर रखने वाले पैपराजी कौन हैं? जानिए कैसे पड़ा ये यूनिक नाम
photoDetails1hindi

सेलिब्रिटी की हर मूवमेंट पर नजर रखने वाले पैपराजी कौन हैं? जानिए कैसे पड़ा ये यूनिक नाम

Who Are Paparazzi: सेलेब्रिटी से जुड़े रहने वाले लोगों ने पैपराजी शब्द जरूर सुना होगा. ये एक ऐसा शब्द है जिसे बहुत से लोग आम बोल चाल की भाषा में फोटोग्राफर कहते हैं. कई लोगों को समझ नहीं आता कि पैपराजी शब्द कहां से आया है. आज हम आपको बताएंगे आखिर कौन होते हैं पैपराजी और कैसे पड़ा इनका ये यूनिक नाम.

 

कौन हैं पैपराजी

1/5
कौन हैं पैपराजी

सेलेब्रिटीज की ग्लैमरस दुनिया जितनी चमकदार दिखती है, उतनी ही दिलचस्प होती है उसके पीछे की कहानियां. इनमें से एक नाम है ‘पैपराजी’. आपने अक्सर सुना होगा कि किसी एक्टर या एक्ट्रेस को एयरपोर्ट या किसी इवेंट के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये पैपराजी आखिर होते कौन हैं और इन्हें ये नाम मिला कैसे है. चलिए आज जानते हैं इस दिलचस्प कहानी के बारे में. 

 

La Dolce Vita

2/5
La Dolce Vita

पैपराजी दरअसल वो फोटोग्राफर होते हैं जो सेलिब्रिटीज की हर एक एक्टिविटी पर नजर रखते हैं. उनका काम होता है स्टार्स की अनदेखी तस्वीरें कैप्चर करना. सोशल मीडिया पर किसी स्टार की अचानक वायरल हुई फोटो के पीछे इन्हीं पैपराजी का कैमरा होता है. पैपराजी शब्द की शुरुआत इटली से हुई थी. साल 1960 में मशहूर इटालियन फिल्म La Dolce Vita रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक किरदार था पैपराजो जो एक पत्रकार और फोटोग्राफर था. फिल्म में उसका काम सेलिब्रिटीज की प्राइवेट लाइफ की तस्वीरें लेना था.

 

मच्छर

3/5
मच्छर

फिल्म के डारेक्टर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में बताया था कि उन्होंने पेपराजी वर्ड इतालवी लैंग्वेज से निकला है जिसका मतलब 'मच्छर' होता था. उनका कहना था कि ये नाम भिनभिनाते हुए मच्छर की तरह ही हैं जो किसी के भी पीछे पड़ जाते हैं.

 

फोटोग्राफर्स

4/5
फोटोग्राफर्स

फिल्म आने के बाद पैपराजो का किरदार इतना फेमस हुआ कि बाद में फोटोग्राफर्स के लिए ‘पैपराजी’ शब्द ही प्रचलित हो गया. धीरे-धीरे हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक ये शब्द आम हो गया. अब किसी भी सेलिब्रिटी की फोटो लेने वाले फोटोग्राफर्स को पैपराजी कहा जाता है. 

 

सोशल मीडिया

5/5
सोशल मीडिया

भारत में भी इस कल्चर ने जबरदस्त पकड़ बनाई है. वेन्यू कोई भी हो पर पैपराजी अपने कैमरे के साथ तैयार रहते हैं ताकि स्टार्स की एक झलक मिलते ही वे क्लिक कर सकें.  पैपराजी सिर्फ तस्वीरें नहीं लेते, बल्कि अब तो उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी भी काफी मजबूत हो चुकी है जिसे लाखों में लोग फॉलो करते हैं.

ट्रेन्डिंग फोटोज़