शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बॉलीवुड में डायरेक्शनल डेब्यू किया, जिसका प्रीमियर बड़ी ही धूम-धाम से किया गया था. वहीं इस सीरीज के प्रीमियर से ही आर्यन खान की र्यूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आखिर कौन है लारिसा बोनेसी (Larissa Bonesi)? आइए जानते हैं.
)
बॉलीवुड में शाहरुख खान एक बड़ा नाम है और उनके परिवार के सभी सदस्य भी लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं. वहीं हाल ही में किंग खान के बड़े बेटे आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने हर जगह खूब सुर्खियां बटोरी थीं और पूरे इंडस्ट्री ने इसे प्रमोट किया था.
)
इस सीरीज के रिलीज होते ही आर्यन खान का नाम एक हसीना के साथ जोड़ा जाने लगा और कथित तौर पर उसे आर्यन की गर्लफ्रेंड बताया गया. आर्यन खान की जिसे र्यूमर गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है वो ब्राजील की लारिसा बोनेसी हैं.
)
वो पेशे से एक ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है. लारिसा, आर्यन खान के कई इवेंट्स में भी दिखाई देती हैं. वहीं मॉडल ने बॉयफ्रेंड आर्यन की सीरीज को सोशल मीडिया पर प्रमोट भी किया था.
)
मॉडल लारिसा बोनेसी साल 2017 में सैफ अली खान की फिल्म ‘गो गोआ गॉन’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘देसी बॉयज’ जैसी कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं लारिसा तेलुगु फिल्मों में भी एक्टिव हैं. मॉडल अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं.
)
लारिसा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि की म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें विशाल मिश्रा का गाना ‘आओ ना’ और बैनी दयजाल के गाने ‘आर यू कमिंग’ शामिल हैं. लारिसा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो को अपलोड करती रहती हैं. वहीं बात करें उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की तो, लगभग 686K लोग उन्हें फॉलो करते हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़