U19 World Cup: भारत ने बुधवार, 4 फरवरी को अफगानिस्तान को हराकर 10वीं बार आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. अब शुक्रवार, 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला होगा.
)
अंडर-19 विश्व कप पर भारत का दबदबा रहा है. 2000 से लेकर 2026 तक टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल तक का सफर तय किया है. वहीं, 5 बार भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया है.
)
साल 2000 में भारत ने मोहम्मद कैफ की कप्तानी में पहली बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप पर कब्जा किया था. उसके बाद 2006 में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी.
)
2008 में विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. इसके बाद 2012 में उन्मुक्त चंद, 2018 में पृथ्वी शॉ और 2022 में यश धुल की कप्तानी में भारत चैंपियन बनी.
)
आयुष म्हात्रे के पास अंडर-19 विश्व कप जीतकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराने का सुनहरा मौका है. वो मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश धुल के बाद अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय कप्तान बनने से सिर्फ एक जीत दूर हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़