Advertisement
trendingPhotos3098330
photoDetails1hindi

PHOTOS: जब सड़कें बन गईं जेल, दुनिया के 5 सबसे लंबे महाजाम जिन्होंने लोगों को रुला दिया; फंस गई लाखों गाड़ियां

World Longest Traffic Jam: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को खंडाला घाट सेक्शन के पास एक गैस टैंकर पलट गया. इसकी वजह से खतरनाक प्रोपलीन गैस लीक होने लगी. इसके चलते टैंकर में आग और विस्फोट का खतरा बढ़ गया. जिसे देखते हुए अफसरों ने दोनों दिशाओं में ट्रैफिक रोक दिया. इसके चलते दोनों और करीब 22 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसकर रह गए. 

 

24 घंटे तक चले जाम में बिलख गए बच्चे

1/6
24 घंटे तक चले जाम में बिलख गए बच्चे

यह महा-जाम करीब 24 घंटे तक चला. इस दौरान लोग अपनी-अपनी गाड़ियों में फंसे रहे. महिलाओं, बच्चों समेत आम लोगों को भोजन, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा. इस जाम के चलते मुंबई और पुणे के बीच की यात्रा पूरी तरह ठप हो गई. अफसरों ने टैंकर को हटाने के लिए क्रेन और विशेष टीमों की मदद ली. जिसके बाद कहीं जाकर ट्रैफिक बहाल हो पाया. 

 

100 किमी लंबे जाम ने लोगों को किया परेशान

2/6
100 किमी लंबे जाम ने लोगों को किया परेशान

चीन में वर्ष 2010 में नेशनल हाईवे 110 पर भयंकर जाम लगा था. बीजिंग से तिब्बत की ओर जाने वाले इस हाईवे पर निर्माण कार्य और ओवरलोड ट्रकों की वजह से 100 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लगा. यह जाम 12 दिनों तक चला. इसकी वजह से हजारों वाहन चालक महज 1 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से आगे बढ़ सके. इस दौरान स्थानीय निवासियों ने पानी और भोजन बेचकर मुनाफा कमाया. लेकिन जाम में फंसे लोगों को भूख व थकान का सामना करना पड़ा. 

 

जब जाम में फंस गई 18 मिलियन कारें

3/6
जब जाम में फंस गई 18 मिलियन कारें

पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी की सीमा पर 1990 में लगा जाम इतिहास का सबसे बड़ा ट्रैफिक जाम माना जाता है. बर्लिन दीवार गिरने के बाद ईस्टर की छुट्टियों में लगभग 18 मिलियन कारें सीमा पर लगे जाम में फंस गईं. यह जाम 100 किलोमीटर से अधिक फैला और कई दिनों तक चला. इसकी वजह से लाखों लोगों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा. इस घटना ने जर्मनी के एकीकरण की खुशी को ट्रैफिक की अराजकता में बदल दिया. 

 

दुनिया का सबसे लंबा महा-जाम

4/6
दुनिया का सबसे लंबा महा-जाम

ब्राजील के साओ पाउलो शहर के लोग 2009 को कभी नहीं भूल सकते. जब वहां पर रिकॉर्ड 182 मील (करीब 293 किलोमीटर) लंबा जाम लगा था. यह दुनिया का सबसे लंबा शहरी जाम था. इस जाम की वजह से 840 किलोमीटर की कुल सड़कों में से आधे से ज्यादा प्रभावित हुईं. भारी बारिश, दुर्घटनाओं और शहर की भीड़भाड़ ने हालात और बिगाड़ दिए. साओ पाउलो को दुनिया के सबसे खराब ट्रैफिक वाले शहरों में गिना जाता है. 

न्यूयॉर्क में 20 मील लंबे जाम ने रुलाया

5/6
न्यूयॉर्क में 20 मील लंबे जाम ने रुलाया

न्यूयॉर्क के बेथेल में वुडस्टॉक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान 1969 में  20 मील (32 किलोमीटर) लंबा जाम लगा. असल में उस फेस्टिवल में करीब 4 लाख लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे. जिससे सड़कें पूरी तरह ब्लॉक हो गईं. इसके बाद कई कलाकारों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला गया. जबकि दर्शक घंटों तक वहां फंसे रहे. इस जाम ने ट्रैफिक प्रबंधन की कमी को उजागर किया. 

 

टेक्सास में लगा 100 मील लंबा जाम

6/6
टेक्सास में लगा 100 मील लंबा जाम

अमेरिका के टेक्सास में 2005 में इंटरस्टेट 45 पर 100 मील (160 किलोमीटर) लंबा जाम लगा. यह जाम  हरिकेन रीटा के दौरान निकासी की वजह से हुआ. इसके चलते लाखों लोग ह्यूस्टन से भागने की कोशिश में फंस गए. करीब 2 दिनों तक चले इस जाम में लोगों को ईंधन की कमी और भूख-प्यास का सामना करना पड़ा. जिससे हालात और बदतर हो गए. 

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़