Actors Who Died in 2025: बीते 3 हफ्तों में बॉलीवुड और टीवी के कई दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. असरानी से लेकर सतीश शाह तक कई दिग्गज कलाकारों ने अपनी लेगेसी को पीछे छोड़ दिया है.
)
साल 2025 बॉलीवुड और टीवी के लिए दिल दहला देने वाली मौतों और हादसों साल रहा है. अक्टूबर-नवंबर साल 2025 बॉलीवुड के लिए बेहद दुखद रहा है. महज तीन हफ्तों के भीतर ही इंडस्ट्री के कई नामचीन कलाकारों का निधन हो गया है. जिनके जाने के बाद उनके फैंस काफी शोक में हैं. चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में-
)
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर पंकज धीर ने 'महाभारत' में कर्ण के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई थी. उनकी दमदार आवाज और दमदार संवाद अदायगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. पंकज धीर ने 15 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कहा था.
)
फिल्मी जगत के फैंस को 15 अगस्त को डबल झटका लगा था. पंकज धीर के साथ एक्ट्रेस मधुमती का भी निधन हो गया था. मधुमती हेलेन से भी शानदार नृत्यांगना थीं. मधुमती ने अक्षय कुमार को भी शुरुआती दिनों में प्रशिक्षित किया था.
)
'शोले' के मशहूर जेलर तो दर्शकों को आज भी याद हैं. असरानी ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्मों में काम किया और अपने किरदार को यादगार बना दिया था. असरानी ने 12 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था.
)
इसके बाद फिल्म जगत के दर्शकों को 21 अक्टूबर को झटका लगा. इस दिन सिंगर ऋषभ टंडन का निधन हो गया था. ऋषभ टंडन टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी जबरदस्त पहचान बना रहे थे. उनका करियर अभी शुरू ही हुआ था.
)
इसी बीच 24 अक्टूबर को विज्ञापन जगत में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी. इलस बीत पीयूष पांडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने 'चलो आज कुछ अच्छा करते हैं' जैसे कई बेहतरीन एड्स बनाए थे.
)
टीवी और फिल्मों के फेमस एक्टर सतीश शाह भी इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. उनका 25 अक्टूबर को निधन हो गया था. हर पीढ़ी के दर्शकों को सतीश शाह ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से हंसाया है.
)
आपने ओटीटी की हिट सीरीज 'जामताड़ा 2' तो देखी ही होगी. इस सीरीज के एक्टर सचिन चंदवाड़े ने भी 27 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका शव फंदे से लटका मिला था. जिसके बाद माना जा रहा है कि सचिन ने आत्महत्या की है.
)
70-80 के दशक में शानदार गाने गाने वाली गायिका और फिल्मों में अभिनय करने वाली एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका निधन 6 नवंबर को हुआ था. सुलक्षणा अपनी शानदार आवाज के लिए हमेशा जानी जाएंगी.
)
KGF फिल्म के 'खासिम चाचा' यानी कन्नड़ एक्टर हरीश राय का 6 नवंबर को थायराइड कैंसर से निधन हो गया. हरीश राय काफी लंबे समय से इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे.
)
सुजैन खान की मां जरीन खान ने भी 7 नवंबर को 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस ने 'तेरे घर के सामने' और 'एक फूल दो माली' जैसी कई फिल्मों में काम किया था.
ट्रेन्डिंग फोटोज़