Advertisement
trendingNow1450910

कांग्रेस और AAP के बीच दिल्ली में 7 सीटों पर बीजेपी को हराने के लिए बन रही सहमति!

आप पार्टी का नेतृत्व दिल्ली की सात में से दो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के साथ साझा उम्मीदवार उतारने तक गठबंधन की संभावना तलाश रहा है.

आम आदमी पार्टी दिल्ली की सात सीटों में पांच के संभावित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है.
आम आदमी पार्टी दिल्ली की सात सीटों में पांच के संभावित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली की सभी सातों सीट जीतने के लिए एक ओर जहां बीजेपी ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है, वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट एक बार फिर से शुरू हो गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आप पार्टी का नेतृत्व दिल्ली की सात में से दो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के साथ साझा उम्मीदवार उतारने तक संभावित गठबंधन को सीमित रखने की सोच रहा है. हालांकि, दोनों पार्टियों के नेता एक साथ मंच साझा करने से जरूर बच रहे हैं. लेकिन दोनों पार्टी के नेताओं ने एकदूसरे के खिलाफ बयानबाजी जरूर कुछ हद तक कम कर दी है.

5 सीटों पर AAP घोषित कर चुकी उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी दिल्ली की सात सीटों में पांच के संभावित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. ये पांच सीटें: उत्तर-पूर्व दिल्ली, पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली. इसमें दिलीप पांडेय उत्तर-पूर्व दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा, पंकज गुप्ता चांदनी चौक से, पूर्वी दिल्ली से आतिशी, उत्तर पश्चिम गुग्गन सिंह रंगा के नाम फाइनल कर चुकी है. अभी तक नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली सीट को छोड़कर पांच सीटों के लिए पार्टी संयोजक के रूप में संभावित उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है. 

इन दो सीटों पर हो सकता है गठबंधन
नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली की सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अपने आंतरिक सर्वे में पाया है कि अगर साझा उम्मीदवार नहीं उतारा गया तो इन दो सीटों पर उसकी जीत संभव नहीं है. ऐसा ही कुछ अंदेशा आम आदमी पार्टी को भी हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन इस गठबंधन में सबसे बड़ी बाधा हैं. माकन किसी भी सूरत में आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं चाहते लेकिन हाईकमान उन्हें मनाने में लगा हुआ है. देखना होगा कि वह इसमें कितना सफल हो पाती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

यशवंत सिन्हा को चुनाव लड़वाना चाहती है आप
आम आदमी पार्टी बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली से चुनाव लड़वाना चाहती है. इतना ही नहीं, पार्टी शत्रुघ्न सिन्हा को पश्चिमी दिल्ली सीट से टिकट देना चाहती है लेकिन शत्रुघ्न पटना साहिब सीट की अपनी परंपरागत सीट नहीं छोड़ना चाहते. उधर, अगर कांग्रेस से संभावित गठबंधन हुआ तो दो सीटें उसे कांग्रेस के लिए छोड़नी होंगी. 

 

ये भी देखे

About the Author

TAGS

Trending news