Aaj Ka Panchang 17 March 2021: पंचांग से जानें विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल
Advertisement

Aaj Ka Panchang 17 March 2021: पंचांग से जानें विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल

आज बुधवार है जो गणेश जी का दिन माना जाता है और आज ही मासिक विनायक चतुर्थी व्रत भी है जो गणेश जी को समर्पित है, तो आज का दिन बेहद शुभ है. पंचांग से जानें पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, साथ ही साथ राहुकाल के समय और दिशा शूल के बारे में भी जान लें.

आज का पंचांग

नई दिल्ली: आज 17 मार्च 2021 को पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 March 2021) के अनुसार दिन बुधवार है. ज्योतिष और धर्म शास्त्र दोनों के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन होता है. गणेश जी को विघ्नहर्ता यूं ही नहीं कहते, वे अपने भक्तों की सारी मुश्किलें दूर कर देते हैं और उनके बिगड़े काम बना देते हैं. खास बात यह है कि आज बुधवार के दिन ही फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है जिसे विनायक चतुर्थी कहा जाता है. आज के दिन गणेश जी की विधि विधान से की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. आज के पंचांग (Panchang) में जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, करण, योग और नक्षत्र के बारे में.

आज का पंचांग 17 मार्च 2021 (Aaj Ka Panchang 17 March 2021)

आज की तिथि:
चतुर्थी तिथि- रात 11.28 बजे तक

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय:
सूर्योदय- 06:28 बजे
सूर्यास्त- 18:30 बजे
चंद्रोदय- 08:42 बजे
चंद्रास्त- 22:01 बजे

ये भी पढ़ें- क्यों लिया था हनुमान जी ने पंचमुखी रूप, जानें इसकी पौराणिक कथा

हिंदू लूनर दिनांक
शक संवत:

1942 शर्वरी

विक्रम संवत:
2077 प्रमाथी

गुजराती संवत:
2077 परिधावी

चंद्रमास:
फाल्गुन- पूर्णिमांत
फाल्गुन- अमांत

नक्षत्र:
अश्विन- बुधवार सुबह 7.31 बजे तक
उसके बाद भरणी नक्षत्र

ये भी पढ़ें- जानें किस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना माना जाता है अशुभ

आज का करण:
वणिज- सुबह 10.11 बजे तक
विष्टि- रात में 11.28 बजे तक

आज का दिशाशूल:
उत्तर दिशा

आज का योग:
इन्द्र- सुबह 09.00 बजे तक
उसके बाद वैधृति

आज का वार:
बुधवार

आज का पक्ष:
शुक्ल पक्ष

ये भी पढ़ें- शुक्र का राशि परिवर्तन, जानें आप पर होगा इसका क्या असर

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त- कोई नहीं
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02.29 बजे से 03.18 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त:
दुर्मुहूर्त- दोपहर में 12.05 से 12.53 बजे तक
वर्ज्य मुहूर्त- शाम में 06.21 से 08.09 बजे तक
राहुकाल- दोपहर में 12.29 बजे से 01.59 बजे तक
गुलिक काल- सुबह 10.59 बजे से 12.29 बजे तक
यमगण्ड- सुबह 07.58 बजे से 09.29 बजे तक

धर्म से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Trending news