Aaj Ka Panchang 26 February 2021: महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पंचांग से जानें आज का शुभ समय और राहुकाल
Advertisement

Aaj Ka Panchang 26 February 2021: महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पंचांग से जानें आज का शुभ समय और राहुकाल

हिंदू पंचांग के अनुसार आज 26 फरवरी दिन शुक्रवार है और शुक्रवार का दिन धन और वैभव की देवी मां महालक्ष्मी को समर्पित होता है. आज अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो पंचांग से जानें उसके लिए कौन सा समय है सही.

26 फरवरी 2021 का पंचांग

नई दिल्ली: पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है. पंचांग के जरिए शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय आदि की भी जानकारी मिलती है. अगर आप अपने दिन की शुरुआत पंचांग के माध्यम से राहुकाल, यमघंट काल आदि का समय देखकर करते हैं तो जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं. आज 26 फरवरी 2021 को पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 February 2021) के अनुसार दिन शुक्रवार है और शुक्रवार का दिन मां महालक्ष्मी का दिन होता है. इस दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करने से वे प्रसन्न होकर भक्त की हर मनोकामना पूरी करती हैं. पंचांग (Panchangके अनुसार आज अश्लेषा नक्षत्र है और पश्चिम दिशा में यात्रा करने की मनाही है. 

आज का पंचांग 26 फरवरी 2021 (Aaj Ka Panchang 26 Feb 2021)

आज की तिथि:
चतुर्दशी- दोपहर 3.51 बजे तक
उसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय- 06:40 बजे
सूर्यास्त का समय- 06:11 बजे
चंद्रोदय का समय- 17.15 बजे
चंद्रास्त का समय- कोई नहीं

ये भी पढ़ें- इस दिन से शुरू हो रहा है हिंदू पंचांग का आखिरी महीना फाल्गुन

ऋतु: बसंत

हिंदू लूनर दिनांक
शक संवत:

1942 शर्वरी

विक्रम संवत:
2077 प्रमाथी

गुजराती संवत:
2077 परिधावी

चंद्रमास:
माघ- पूर्णिमांत
माघ- अमांत

नक्षत्र:
अश्लेषा- दिन में 12.35 बजे तक

आज का दिशाशूल:
पश्चिम

आज का करण:
वणिज- दोपहर में 3.51 बजे तक
विष्टि- रात में 2.53 बजे तक

ये भी पढ़ें- किस दिन है महाशिवरात्रि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

आज का योग:
अतिगंड- रात में 10.34 बजे तक

आज का वार:
शुक्रवार

आज का पक्ष:
शुक्ल पक्ष

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर में 12.03 से 12.49 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल: सुबह 10.59 बजे से 12.26 बजे तक 
दुर्मुहूर्त- 8.58 से 9.44 तक 
गुलिक काल- 8.06 बजे से 9.33 बजे तक
यमगण्ड- 16.39 बजे से 17.25 बजे तक

चन्द्रबल और ताराबल    
ताराबल- अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती  
चन्द्रबल- वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ

(पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य उत्तर प्रदेश)

धर्म से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Trending news