Aaj Ka Panchang 27 February 2021: आज माघ पूर्णिमा के दिन पंचांग से जानें शुभ समय और राहुकाल
Advertisement

Aaj Ka Panchang 27 February 2021: आज माघ पूर्णिमा के दिन पंचांग से जानें शुभ समय और राहुकाल

हिंदू पंचांग के अनुसार आज 27 फरवरी दिन शनिवार है और शनिवार का दिन शनिदेव के साथ ही हनुमान जी का भी दिन माना जाता है. लेकिन खास बात ये है कि आज माघ पूर्णिमा भी है जिससे विष्णु भगवान का भी आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है.

27 फरवरी 2021 का पंचांग

नई दिल्ली: पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है. पंचांग के जरिए शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय आदि की भी जानकारी मिलती है. अगर आप अपने दिन की शुरुआत पंचांग के माध्यम से राहुकाल, यमघंट काल आदि का समय देखकर करते हैं तो जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं. आज 27 फरवरी 2021 को पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 February 2021) के अनुसार दिन शनिवार है और शनिवार का दिन शनिदेव के साथ ही हनुमान जी का भी दिन होता है. आज माघ महीने की पूर्णिमा तिथि है और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और फिर दान को बेहद फलदायी माना जाता है. तो पंचांग से जानें आज का शुभ अशुभ मूहूर्त.  

आज का पंचांग 27 फरवरी 2021 (Aaj Ka Panchang 27 Feb 2021)

आज की तिथि:
पूर्णिमा- दोपहर 1.46 बजे तक
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय- 06:48 बजे
सूर्यास्त का समय- 06:20 बजे
चंद्रोदय का समय- 18.25 बजे
चंद्रास्त का समय- 06.59 बजे

ये भी पढ़ें- राशिफल से जानें शनि की साढ़ेसाती और ढैया से कैसे मिलेगा छुटकारा

ऋतु: बसंत

हिंदू लूनर दिनांक
शक संवत:

1942 शर्वरी

विक्रम संवत:
2077 प्रमाथी

गुजराती संवत:
2077 परिधावी

चंद्रमास:
माघ- पूर्णिमांत
माघ- अमांत

नक्षत्र:
मघा- सुबह 11.18 बजे तक
उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ

आज का करण:
बव- दोपहर 1.46 बजे तक
बालव- रात में 12.35 बजे तक

आज का योग:
सुकर्मा- शाम में 07.39 बजे तक

आज का वार:
शनिवार 

आज का पक्ष:
शुक्ल पक्ष

ये भी पढ़ें- जानें किस दिन है फुलेरा दूज, इस दिन खेली जाती है फूलों की होली

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर में 12.11 से 12.57 बजे तक
अमृत काल: सुबह 09.02 बजे से 10.33 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल: सुबह 09.41 बजे से 11.08 बजे तक 
दुर्मुहूर्त- 06.48 से 7.34 तक 
गुलिक काल- 06.48 से 08.15 बजे तक
यमगण्ड- दोपहर में 2.00 बजे से 03.27 बजे तक

(साभार: इंडिया डॉट कॉम)

धर्म से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Trending news