Braj ki Holi: विश्‍वप्रसिद्ध ब्रज की होली... कभी लट्ठमार तो कभी फूलों की बरसात, देखें पूरा शेड्यूल
Advertisement
trendingNow12135638

Braj ki Holi: विश्‍वप्रसिद्ध ब्रज की होली... कभी लट्ठमार तो कभी फूलों की बरसात, देखें पूरा शेड्यूल

Holi 2024: ब्रज की होली पूरी दुनिया में मशहूर है. देश-दुनिया से लोग ब्रज की होली का हिस्‍सा बनने के लिए आते हैं. फाल्‍गुन महीने में मथुरा, वृंदावन और बरसाने का माहौल रंग और उल्‍लास से भरपूर होता है. देखें ब्रज की होली का पूरा शेड्यूल. 

Braj ki Holi: विश्‍वप्रसिद्ध ब्रज की होली... कभी लट्ठमार तो कभी फूलों की बरसात, देखें पूरा शेड्यूल

Mathura Vrindavan holi 2024 Schedule: फाल्‍गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन होता है और अगले दिन होली का त्‍योहार मनाया जाता है. इस साल 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी. लेकिन भगवान कृष्‍ण की जन्‍मस्‍थली में होली महोत्‍सव 40 दिन का होता है. बसंत पंचमी के दिन बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी को रंग-गुलाल चढ़ाकर होली महोत्‍सव की शुरुआत होती है जो कि होली तक चलती है. इस दौरान मथुरा, वृंदावन और बरसाने में मानो स्‍वर्ग उतर आता है. रोजाना यहां विभिन्‍न मंदिरों में होली से जुड़े आयोजन होते हैं. 40 दिनों के दौरान विभिन्‍न प्रकार की होली खेली जाती हैं, जैसे रंग-गुलाल की होली, लट्ठमार होली, फूलों की होली आदि. 

रंगों में डूब जाता है पूरा ब्रज 

उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में होली का महोत्‍सव बहुत खास होता है. ब्रज से मतलब है मथुरा-वृंदावन समेत वो पूरा क्षेत्र जहां भगवान कृष्‍ण का बचपन बीता. जैसे- मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव और बरसाना. होली के दौरान यहां विभिन्‍न आयोजन होते हैं. 

ब्रज की होली का शेड्यूल 

17 मार्च  - बरसाना के राधा रानी मंदिर में फाग आमंत्रण महोत्सव एवं लड्डू होली
18 मार्च - बरसाना के राधा रानी मंदिर में लट्ठमार होली
19 मार्च - विश्‍वप्रसिद्ध लट्ठमार होली नंदगांव
20 मार्च - वृंदावन के मशहूर बांके बिहारी मंदिर में फूलवाली होली 
20 मार्च - कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में होली
21 मार्च - गोकुल में छड़ी मार होली
23 मार्च - वृंदावन के राधा गोपीनाथ मंदिर में विधवा महिलाओं की होली 
24 मार्च - होलिका दहन और बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली
25 मार्च - रंग वाली होली मथुरा-वृंदावन
26 मार्च - यह दिन ब्रज की होली की समाप्ति का होता है. इस दिन बलदेव दाऊजी मंदिर पर हुरंगा होली होती है. इसमें गोप और गोपिकाएं हुरंगा खेलते हैं. जिसमें गोपी, गोपों के कपड़े फाड़कर उनके कोड़े बनाकर उससे गोपों की पिटाई करती हैं. 

Trending news