Dhanteras 2022 Shopping Timing: धनतेरस पर शाम को इस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त, खरीदारी करने से पहले जान लीजिए
Advertisement

Dhanteras 2022 Shopping Timing: धनतेरस पर शाम को इस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त, खरीदारी करने से पहले जान लीजिए

Dhanteras 2022 Choghadiya Muhurat: दिवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ हो चुकी है. आज के शुभ मुहूर्त पर लोग खरीदारी करते हैं. ऐसे में आपको धनतेरस की पूजा और खरीदारी का शुभ समय जान लेना चाहिए.  

Dhanteras 2022 Shopping Timing: धनतेरस पर शाम को इस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त, खरीदारी करने से पहले जान लीजिए

Dhanteras Puja Shopping: आज यानी 22 अक्‍टूबर को धनतेरस (Dhanteras) के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. बाजारों में रौनक है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन भगवान धनवतंरी प्रकट हुए थे. धार्मिक मान्यता के मुताबिक, भगवान धनवंतरी विष्णु जी का ही अवतार माने जाते हैं. इसलिए आज के दिन भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. धनतेरस पर लोग सोना, चांदी, बर्तन, गाड़ी, मकान की खरीदारी करते हैं. ऐसे में आज शाम को इन सभी कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त बन रहा है. अगर आप भी कुछ खरीदारी करने वाले हैं तो इन विशेष मुहूर्त को जान लीजिए. 

धनतेरस 2022 की तिथि 

22 अक्टूबर की शाम को 6 बजकर 02 मिनट से त्रयोदशी तिथि लग रही है, जो कल 23 अक्‍टूबर शाम 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगी. इस तरह धनतेरस का पर्व दोनों दिन मनाया जाएगा.  

कब है शुभ मुहूर्त? 

22 अक्‍टूबर की शाम 07 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. वहीं वृषभ काल शाम 07 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगा जो रात 08 बजकर 56 मिनट तक चलेगा. 

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ समय कब है?  

आपको बात दें कि खरीदारी का शुभ समय आज शाम 07 बजकर 03 मिनट से शुरू होगा जो रात 10 बजकर 39 मिनट तक चलेगा. 

धनतेरस 2022 पर शुभ योग

आपको बता दें कि इंद्र योग आज शाम 05:13 बजे से कल शाम 04:07 बजे तक चलेगा. अभिजित मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:28 बजे तक चलेगा. वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 02:44 बजे तक चलेगा. त्रिपुष्कर योग आज दोपहर 01:50 बजे से शाम 06:02 बजे तक चलेगा. वहीं ब्रह्म योग आज सुबह से शाम 05:13 बजे तक

धनतेरस 2022 पर राहुकाल कब है? 

राहुकाल आज सुबह 09:16 बजे से सुबह 10:41 बजे तक था यानी अब आप शाम को बताए गए समय पर खरीदारी कर सकते हैं. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news