बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान
Advertisement

बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान

Chandra Grahan 2022: पंचांगों के अनुसार साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे. पहला चंद्रग्रहण 16 मई को लगा. यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण था. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि यह चंदग्रहण किस राशि में लगा.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान

Chandra Grahan 2022: 16 मई यानी बुद्ध या वैशाख पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगा. हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों का ही जीवन में बहुत महत्व है. धार्मिक पहलु से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है. 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है और अब सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण लगा. 

साल का पहला चंद्र ग्रहण

पंचांगों के अनुसार साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे. पहला चंद्रग्रहण 16 मई को लगा. यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण था. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि यह चंदग्रहण किस राशि में लगा.

इस राशि में लगा साल का पहला चंद्रग्रहण 

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशि में लगा. इस राशि के जातकों पर ग्रहण का विशेषे रूप से प्रभाव देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: UP सरकार के मंत्रियों के साथ PM मोदी और योगी आदित्यनाथ, हुई अहम बैठक

कितने बजे लगा चंद्र ग्रहण?

दुनिया के तमाम हिस्सों में ब्लड मून का नजारा देखा गया. ये ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को सुबह 07 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो गया था. ग्रहण काल की कुल अवधि 5 घंटे से अधिक थी.

यहां देखने को मिला चंद्र ग्रहण

वैज्ञानिकों की मानें तो साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर समेत अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा.

वृश्चिक राशि पर पड़ा प्रभाव

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर लगा. इसके अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों को बिजनेस में दिक्कतें हो सकती हैं. उत्पन्न होने की संभावना है, इसलिए चंद्र ग्रहण के बाद कुछ समय तक लेन-देन नहीं करना चाहिए.

LIVE TV

Trending news