Govardhan Puja 2020: आज है गोवर्धन पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Advertisement

Govardhan Puja 2020: आज है गोवर्धन पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

 इस साल गोवर्धन (Govardhan Puja) पूजा 15 नवंबर यानी रविवार को है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा की जाती है.

गोवर्धन पूजा

नई दिल्ली. दिवाली (Diwali) के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का त्योहार मनाया जाता है. इस साल गोवर्धन पूजा 15 नवंबर यानी रविवार को है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा की जाती है. इस पर्व पर गोवर्धन और गाय माता की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है. इस त्योहार पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाकर गोवर्धन भगवान की पूजा की जाती है. 

  1. 15 नवंबर को मनाया जाएगा गोर्वधन पूजा का त्योहार
  2. गोवर्धन पूजा मनाने के पीछे प्रचलित है खास वाकया
  3. श्रीकृष्ण का ध्यान कर सुनें गोवर्धन पूजा की कथा

क्यों मनाते हैं गोवर्धन पूजा?
गोवर्धन पूजा से संबंधित एक प्राचीन कथा प्रचलित है. एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों से इंद्रदेव की पूजा करने के बजाय गोवर्धन की पूजा करने को कहा. इससे पहले गोकुल के लोग इंद्रदेव को अपना इष्ट मानकर उनकी पूजा करते थे. भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों से कहा कि गोवर्धन पर्वत के कारण ही उनके जानवरों को खाने के लिए चारा मिलता है. गोर्वधन पर्वत के कारण ही गोकुल में बारिश होती है. इसलिए इंद्रदेव की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Diwali 2020: घर के इन हिस्सों में जरूर रखें दीए, सुख-समृद्धि में होगी बरकत

जब इंद्रदेव को श्रीकृष्ण की इस बात के बारे में पता चला तो उन्हें बहुत क्रोध आया और बृज में तेज मूसलाधार बारिश शुरू कर दी. तब श्रीकृष्ण भगवान ने बृज के लोगों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर बृजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचा लिया. तब बृज के लोगों ने श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाया था. इससे खुश होकर श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों की हमेशा रक्षा करने का वचन दिया था.

यह भी पढ़ें- Diwali 2020: अपने पेशे के हिसाब से करें लक्ष्मी पूजन, जानें शुभ मुहूर्त का समय

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
2020 में जानिए गोवर्धन पूजा की तारीख और शुभ मुहूर्त. आप भी इसी दौरान पूजा करेंगे तो शुभ फल की प्राप्ति होगी.

तिथि- कार्तिक माह, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (15 नवंबर 2020)
गोवर्धन पूजा सायं काल मुहूर्त- दोपहर 3:17 मिनट से शाम 5:24 मिनट तक
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- सुबह 10:36 बजे से (15 नवंबर 2020)
प्रतिपदा तिथि समाप्त- सुबह 07:05 बजे तक (16 नवंबर 2020)

यह भी पढ़ें- Diwali 2020: 499 सालों बाद बना अद्भुत संयोग, जानें इस साल की दिवाली में क्या है खास

गोवर्धन पूजा की संपूर्ण विधि
हर पूजन की तरह गोवर्धन पूजा करने का भी एक सही तरीका होता है. जानिए कैसे की जाती है गोवर्धन पूजा.

1. गोवर्धन पूजा के दिन सुबह-सुबह शरीर पर तेल मलकर नहाएं.
2. घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाएं. साथ ही गोबर का गोवर्धन पर्वत भी बनाएं और पास में ग्वाल बाल और पेड़-पौधों के चित्र भी बनाएं.
3. उसके बीच में भगवान कृष्ण की मूर्ति रख दें.

यह भी पढ़ें- Diwali Puja: इन चीजों से सजाएं दिवाली पूजन की थाली, मां लक्ष्मी का बना रहेगा आशीर्वाद

4. फिर श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करें.
5. पूजा की समाप्ति पर पकवान और पंचामृत से भोग लगाएं.
6. फिर गोवर्धन पूजा की कथा सुनें और आखिर में प्रसाद बांटे.

धर्म से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO

Trending news