प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब के हुसैनीवाला में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि इसस पहले मोदी ने ट्विट किया था कि - देश पर अपनी जान न्यौछावर कर देने वाले भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर शत् शत् नमन। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी थे। बादल ने भी देश के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि तीनों शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुदेव की हुसैनीवाला में समाधि है। आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को ही अंग्रेजों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी।
किसान सभा को संबोधित करेत हुए प्रधानमंत्री मोदी
- पंजाब की धरती की विशेषता है कि आजादी के जंग में यहां सबसे ज़्यादा जवानों ने अपना बलिदान दिया। आजादी के बाद भी पंजाब के लोग देश के लिए जी रहे हैं। यहां के लोगों को आदरपूर्वक नमक करता हूं।
-अंग्रेजों को भगत सिंह का भय रहता है। अंग्रेजों ने सारे नियमों को तोड़कर चोरी -छिपकर एक दिन पहले ही भगत सिंह फांसी दे दी। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे वीरों की परंपरा को प्रणाम करता हूं।
-भगत सिंह आज भी देश के नौजवानों को देश के लिए जीने-मरने की प्रेरणा देता है। हम भारत मां को सुजलां-सुफलाम बनाएं। तब जाकर इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
- 2019 में महात्मा गांधी के 150 साल होंगे। ऐसे में 2019 तक भारत को पूरी तरह स्वच्छ बनाएं।
-राम मनोहर लोहिया अपनी जवानी मेें स्वच्छता का अभियान चलाया करते थे।
-पंजाब ने देश को भूख से बचाया है। देश को अन्न देने का काम पंजाब के किसान ने किया है। पंजाब में पानी जमीन में गहरा होते चले जा रहा है। पानी को बचाए बिना हम खेती और ना ही जीवन बचा सकते हैं।
- नदियों को जोड़कर हिंदूस्तान के किसानों तक पानी पहुंचाया जाए। खेती में पुरानी सोच छोड़ने होगी।
-सरकार ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना सॉइल हेल्थ कार्ड योजना लागू की है।
- देश को आगे बढ़ाना है तो राज्यों को आग बढ़ाना जरूरी है। अगर राज्य आगे नहीें बढ़ेंगे तो देश आगे नहीं बढ़ेगा। हमारी सरकार ने राज्यों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वूर्ण कार्य किए हैं। भगत सिंह के नाम पर हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी बनेगी।
-60 साल की उम्र के बाद किसानों को पेंशन मिलेगी। पंजायत और नगर पालिकाओं के लिए छह हजार करोड़ रुपए।
- किसान के बच्चों को भी रोजगार चाहिए। हमारी सरकार किसान और गांव का भला चाहती है। एक लंबी सोच के साथ देश के विकास को आगे बढ़ाने का हमने प्रयास किया।
-हमारे देश को भ्रष्टाचार ने तबाह कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार की वजह से दो सौ चार कोयले की खदाने रद्द कर दी। 204 में सिर्फ 20 खदानों की निलामी हुई है। अभी 180 कोयला खदान की नीलामी बाकी है।
- 2014 में सरकार ने एलईडी बल्ब 300 रुपए में खरीदी था। हमारी सरकार ने उस बल्ब की कीमत 80 रुपए कर दी। मेरा पंजाब के साथ खून का नाता रहा है।