एक महीने से हो रही बर्फबारी, मुश्किल से जल रहे चूल्हे
By Pritesh Gupta | Last Updated: Saturday, February 28, 2015 - 00:36

File Photo: courtesy Twitter
उत्तरकाशीः देवभूमि के चार धामों में से एक गंगोत्री के आसपास के क्षेत्रों में एक महीने से हो रही बर्फबारी मुसीबत बन चुकी है।
बर्फबारी से जहां क्षेत्र में सड़कें और संपर्क मार्ग बाधित है। वहीं खाद्यान, रसोई गैस और केरोसिन की किल्लत से चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं। स्थानीय लोग किसी तरह गीली लकड़ियां सुखाकर चूल्हा जला रहे हैं। बीते एक महीने से क्षेत्र में रसोई गैस और केरोसीन की आपूर्ति नहीं हुई है।
वहीं संपर्क मार्ग अवरूद्ध होने से लोगों को कई किलोमीटर पैदल चल कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि सड़क बंद होने के कारण रसोई गैस खाद्यान की आपूर्ति नहीं हो सकी। अब सड़क खुलने पर स्थिति का जायजा लेकर सभी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति कराई जाएगी।
TAGS: