चांद के साथ देखें एक साथ 5 ग्रह, आज अंतरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा
Advertisement

चांद के साथ देखें एक साथ 5 ग्रह, आज अंतरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा

आप आज सुबह सूर्योदय के पहले 5 ग्रहों को चांद के साथ बिना किसी टेलिस्‍कोप की मदद के देख पाएंगे. 

चांद के साथ देखें एक साथ 5 ग्रह, आज अंतरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा

नई दिल्‍ली: वैसे तो अंतरिक्ष में सुदूर ग्रहों को आसानी से देखना संभव नहीं होता लेकिन आज भोर काल में आप अंतरिक्ष में कुछ ऐसे ही अद्भुत खगोलीय नजारे के गवाह बनने जा रहे हैं. दरअसल आप आज सुबह सूर्योदय के पहले 5 ग्रहों को चांद के साथ बिना किसी टेलिस्‍कोप की मदद के देख पाएंगे. यानी इसके लिए किसी दूरबीन या खास चश्‍मे की जरूरत नहीं होगी. अपनी आंखों से ही आप आसानी से इसे देख पाएंगे. 

सूर्योदय के तकरीबन 45 मिनट पहले आप कुदरत के इस करिश्‍मे को देख सकेंगे. इस दौरान बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्‍पति और शनि को एक साथ देख पाएंगे. इस अद्भुत खगोलीय नजारे के साथ आपको चांद के भी दीदार होंगे.  जब आप इनको देखेंगे तो ये आपको असाधारण रूप से चमकते हुए तारों की तरह दिखेंगे. 

खगोलशास्त्रियों के मुताबिक मंगल ग्रह दक्षिण-पूर्व दिशा में चमकता हुआ दिखेगा. इसी तरह शुक्र, पूर्व-उत्‍तरपूर्व में चमकता हुआ नजर आएगा. शनि और बृहस्‍पति दक्षिण-पश्चिम दिशा में दिखेंगे. बुध को देखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि ये चंद्रमा के दक्षिण में कुछ डिग्री के अंतराल में दिखेगा. इसलिए नग्‍न आंखों से देखना इसको थोड़ा मुश्किल हो सकता है. 

जानकारों का कहना है कि रविवार से लेकर एक हफ्ते यानी 25 जुलाई तक रोजाना सूर्योदय के पहले आप इस खगोलीय नजारे को देख सकते हैं. उसके बाद फिर इस खगोलीय घटना के लिए आपको 2022 तक इंतजार करना होगा. 

ये भी देखें-

 

Trending news