खोजा गया आकाशगंगा का सबसे कम चमक वाला उप तारामंडल
Advertisement

खोजा गया आकाशगंगा का सबसे कम चमक वाला उप तारामंडल

वैज्ञानिकों ने एक ऐसे छोटे उप तारामंडल की खोज की है, जिसे आकाशगंगा के प्रभामंडल में पाया गया अब तक का सबसे कम चमक वाला उप तारामंडल माना जा रहा है। यह खोज तारामंडल के निर्माण से जुड़ी अहम जानकारी उपलब्ध करवाती है। इस उप तारामंडल का नाम वर्गो1 है और यह तारापुंज वर्गो की दिशा में पड़ता है।

खोजा गया आकाशगंगा का सबसे कम चमक वाला उप तारामंडल

टोक्यो: वैज्ञानिकों ने एक ऐसे छोटे उप तारामंडल की खोज की है, जिसे आकाशगंगा के प्रभामंडल में पाया गया अब तक का सबसे कम चमक वाला उप तारामंडल माना जा रहा है। यह खोज तारामंडल के निर्माण से जुड़ी अहम जानकारी उपलब्ध करवाती है। इस उप तारामंडल का नाम वर्गो1 है और यह तारापुंज वर्गो की दिशा में पड़ता है।

जापान की तोहोक्यू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसकी खोज की है। यह खोज आकाशगंगा के प्रभामंडल में अब भी अज्ञात उप तारामंडलों के बड़ी संख्या में मौजूद होने की ओर इशारा करती है। अभी तक आकाशगंगा में लगभग 50 उप तारामंडलों की पहचान की गई है। इनमें से 40 कम चमक वाले हैं। हाल ही में खोजे गए कई छोटे उपतारामंडल इसलिए कम चमक वाले हैं क्योंकि उनकी चमक ऑप्टिकल वेवबैंड पर (-8) से भी कम है।

Trending news