नई दिल्ली : मनुष्य के जीवन के सबसे बड़े सुखों में यौन सुख का महत्वपूर्ण स्थान है। जिस तरह शरीर को हेल्दी रखने के लिए अच्छे भोजन की आवश्यकता होती है, उसी तरह खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अच्छी सेक्सुअल लाइफ का होना भी जरूरी है। सही तरीके से भोजन करने से सेक्स लाइफ को और बेहतर बनाया जा सकता है। खासकर उन पुरुषों के लिए जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के शिकार हैं, वे अपनी खानपान की आदतों में कुछ सुधार लाकर अपनी सेक्स लाइफ को काफी मजेदार बना सकते हैं। यहां खान-पान के कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं, जिससे आप सेक्स स्टेमिना और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से निजात पा सकते हैं।
चुकंदर : चुकंदर खाने के बाद स्फर्ति का अहसास होता है। दरअसल चुकंदर नाइट्रिक ऑक्साइड छोड़ता है, जिससे रक्त वाहिनियों थोड़ी फैल जाती हैं। इससे नीचे की ओर खून का दौरा बढ़ता है और व्यक्ति को फुर्ती का अहसास होता है। चुकंदर में बोरॉन की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। बोरान सेक्स हार्मोन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या होने पर चुकंदर का सेवन काफी कारगर है और इससे सेक्स स्टेमिना में बढ़ोतरी होती है।
पत्तेदार हरी सब्जियां : पत्तेदार हरी सब्जियों में भी काफी मात्रा में नाइट्रेट पाए जाते हैं। पालक, मेथी, अजवाइन के सेवन से खून का दौरा बढ़ता है और लिंग उत्तेजना में यह काफी कारगर है। एमिनो एसिड और फोलेट से भरपूर पालक खाने और पालक का सूप पीने से बेडरूम में देर तक परफॉर्म कर सकते हैं। साथ ही जननांगों में ब्ललड सर्कुलेशन बेहतर करने में भी पालक का बड़ा योगदान है।
तरबूज : तरबूज खाने से भी सेक्स ड्राइव बढ़ती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सेक्स ड्राइव बढाने के मामले में तरबूज वियाग्रा से कम नहीं है। तरबूज में सेक्स ड्राइव बढाने वाले सभी गुण मौजूद हैं। शोध में पता चला है कि तरबूज में पाए जाने वाले तत्व शरीर के ब्लड वेसल्स पर वियाग्रा जैसा असर डालते हैं और सेक्स ड्राइव को बढाते हैं। तरबूज में पाइथो-न्युट्रिअंट्स तत्व मौजूद होता है।
ओट्स : लिंग उत्तेजना में कमी और नपुंसकता के निपटने में वाइल्ड ओट्स का सेवन काफी कारगर है। इसमें अरजीनिन काफी पाया जाता है, इससे खून में टेस्टोस्टेरॉन को सक्रिय बनाने में मदद मिलती है। इससे सेक्स लाइफ को बेहतर बनाया जा सकता है।
डार्क चॉकलेट : इसमें मौजूद कोकोआ में काफी फ्लेवेनाइड्स और एंटीआक्सिडेंट पाए जाते हैं। इससे शरीर में खून का दौरा बढ़ जाता है। जिस वजह से लिंग उत्तेजना में मदद मिलती है और सेक्स लाइफ बेहतर बनता है।
पिस्ता : पिस्ते में पोषक तत्व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। हर दिन पिस्ता खाने से यौन चाहत बढ़ती है। इसमें मौजूद अरजीनिन से मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यौन उत्तेजना बढ़ती है।
सींपदार मछली : इसमें जिंक बहुतायत में पाया जाता है, जो पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन उत्तपन्न करने में काफी सहायक माना गया है। इसके सेवन से कई तरह की यौन समस्या से निजात मिलती है।
टमाटर : टमाटर में मौजूद लियोपीन से कामेच्छा बढ़ती है। पुरुषों में उत्तेजना की समस्या को दूर करने के साथ ही टमाटर के सेवन से पुरुष देर तक उत्तेजित रहते हैं। पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर को भी टमाटर के सेवन से दूर किया जा सकता है।
गाजर : विटामिन ए से भरपूर गाजर के सेवन से कामशक्ति को आसानी से बढ़ाया जा सकता है. वैसे भी विटामिन और सेक्सअुल परफॉर्मेंस का आपस में गहरा संबंध हैं। पौरुष को बढ़ावा देने और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में गाजर बेहद कारगर है।
केला : केला में पोटेशियम बहुतायत में पाया जाता है, जिससे शरीर में सोडियम के स्तर, उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है और खून का संचालन बढ़ता है। टेस्टोस्टेरॉन के निर्माण में इससे काफी मदद मिलती है और सेक्स लाइफ बेहतर बनता है।



