इसरो 15 फरवरी को रिकार्ड 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा
Advertisement

इसरो 15 फरवरी को रिकार्ड 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रक्षेपण यान पीएसएलवी 15 फरवरी को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केन्द्र से एक एकल मिशन में रिकार्ड 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा।

फाइल फोटो

बेंगलूरू: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रक्षेपण यान पीएसएलवी 15 फरवरी को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केन्द्र से एक एकल मिशन में रिकार्ड 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा।

इसरो ने कहा, ‘पीएसएलवी-सी37.काटरेसैट-2 सीरीज सैटेलाइट मिशन को 15 फरवरी, 2017 को श्रीहरिकोटा से भारतीय समयानुसार सुबह 9:28 बजे प्रक्षेपित किया जाना है।’ 

पोलर सैटेलाइट लांच वीकल अपनी 39वीं उड़ान (पीएसएलवी-सी37) में 103 सह-यात्री उपग्रहों के साथ पृथ्वी के अध्ययन के लिए 714 किलोग्राम का काटरेसैट-2 सीरीज उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। इन 103 अन्य उपग्रहों का कुल वजन करीब 664 किलोग्राम है।

इसरो ने कहा कि इन सह-यात्री उपग्रहों में 101 नैनो-सैटेलाइट शामिल हैं जिनमें से प्रत्येक इस्राइल, कजाखस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, यूएई से और 96 सैटेलाइट अमेरिका के हैं। इसके अलावा, दो उपग्रह भारत के हैं।

 

Trending news