वैज्ञानिकों ने खोजा विश्व का सबसे पुराना 'फरसा', 49 हजार साल पहले किया गया था तैयार
Advertisement

वैज्ञानिकों ने खोजा विश्व का सबसे पुराना 'फरसा', 49 हजार साल पहले किया गया था तैयार

आस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे पुराना ज्ञात फरसा का टुकड़ा खोज निकालने का आज दावा किया जिसे 49,000 साल पहले तैयार किया गया था। माना जाता है कि मानव उसी समय इस महाद्वीप में पहुंचा था। पश्चिमी आस्ट्रेलिया के सुदूर किंबरले क्षेत्र में आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के पुरातत्ववेत्ताओं द्वारा खोजे गए इस फरसे के टुकड़े का आकार अंगूठे के नाखून का है। पुरातत्ववेत्ता सू ओ कोनोर ने कहा कि यह फरसा 46,000 और 49,000 साल के बीच का है। 

फोटो साभार- Australian Archaeology

मेलबर्न: आस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे पुराना ज्ञात फरसा का टुकड़ा खोज निकालने का आज दावा किया जिसे 49,000 साल पहले तैयार किया गया था। माना जाता है कि मानव उसी समय इस महाद्वीप में पहुंचा था। पश्चिमी आस्ट्रेलिया के सुदूर किंबरले क्षेत्र में आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के पुरातत्ववेत्ताओं द्वारा खोजे गए इस फरसे के टुकड़े का आकार अंगूठे के नाखून का है। पुरातत्ववेत्ता सू ओ कोनोर ने कहा कि यह फरसा 46,000 और 49,000 साल के बीच का है। 

आपको दुनिया के किसी भी कोने में उस काल का फरसा नहीं मिलेगा।‘ जापान में इस तरह के फरसे करीब 35, 000 साल पहले के प्रतीत होते हैं।’

 

Trending news