रियो ओलंपिक: एंडी मर्रे ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, वीनस और नडाल चूके
Advertisement

रियो ओलंपिक: एंडी मर्रे ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, वीनस और नडाल चूके

ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी र्मे ने रविवार को फाइनल में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर रियो ओलंपिक में पुरूष एकल का स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा। र्मे ने डेल पोत्रो को चार घंटे से भी अधिक समय तक चले मैच में 7-5, 4-6, 6-2, 7-5 से हराया।

रियो ओलंपिक: एंडी मर्रे ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, वीनस और नडाल चूके

रियो डि जिनेरियो: ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी र्मे ने रविवार को फाइनल में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर रियो ओलंपिक में पुरूष एकल का स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा। र्मे ने डेल पोत्रो को चार घंटे से भी अधिक समय तक चले मैच में 7-5, 4-6, 6-2, 7-5 से हराया।

वह ओलंपिक में दो एकल स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने इससे पहले लंदन 2012 में भी सोने का तमगा हासिल किया था। दूसरी तरफ वीनस विलियम्स का पांच ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया जबकि राफेल नडाल भी पुरूष एकल में कांस्य पदक हासिल करने में नाकाम रहे।

वीनस और उनके साथी राजीव राम को फाइनल में उनकी हमवतन अमेरिकी जोड़ी बैथानी माटेक सैंड्स और जैक सोक ने 6-7, 6-1, 10-7 से हराया। वीनस ने सिडनी ओलंपिक 2000 में महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहन सेरेना के साथ मिलकर 2000, 2008 और 2012 में महिला युगल में सोने का तमगा हासिल किया था।

पुरूष एकल में केई निशिकोरी ने स्पेनिश स्टार नडाल को 6-2, 6-7, 6-3 से हराकर जापान को 96 साल बाद टेनिस में कोई पदक दिलाया। इससे पहले 1920 में जापान ने पुरूष एकल और पुरूष युगल में रजत पदक जीते थे।

नडाल ने शुक्रवार को मार्क लोपेज के साथ मिलकर पुरूष युगल का स्वर्ण पदक जीता था लेकिन एकल के सेमीफाइनल में वह जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से हार गये थे। 

 

Trending news