अश्विन को चुनौतियां पसंद है, शिखर पर है पूरा विश्‍वास: धोनी
Advertisement

अश्विन को चुनौतियां पसंद है, शिखर पर है पूरा विश्‍वास: धोनी

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वे खिलाड़ी पसंद है जो चुनौती का सामना करने से नहीं डरते और उनके अनुसार यही वजह है कि उनके दो भरोसेमंद साथी रविचंद्रन अश्विन और शिखर धवन ने मौजूदा आईसीसी विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के लिये बेजोड़ प्रदर्शन किया है।

अश्विन को चुनौतियां पसंद है, शिखर पर है पूरा विश्‍वास: धोनी

हैमिल्टन : कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वे खिलाड़ी पसंद है जो चुनौती का सामना करने से नहीं डरते और उनके अनुसार यही वजह है कि उनके दो भरोसेमंद साथी रविचंद्रन अश्विन और शिखर धवन ने मौजूदा आईसीसी विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के लिये बेजोड़ प्रदर्शन किया है।

धोनी ने अब तक पांच मैचों में 11 विकेट लेने वाले आफ स्पिनर अश्विन के बारे में कहा कि स्पिनरों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की है। जहां तक अश्विन का सवाल है तो वह ऐसा खिलाड़ी है जो चुनौतियां पसंद करता है और यही वजह है कि मैं हमेशा उसे पावरप्ले या यहां तक कि जब मुश्किल परिस्थितियां हों तब गेंदबाजी सौंपता हूं। वह वास्तव में अपनी गेंदबाजी को लेकर आश्वस्त रहता है। वह अपनी गेंदबाजी को अच्छी तरह से समझता है।

उन्होंने कहा कि उसने पिछले कुछ विदेशी दौरों से काफी कुछ सीखा है। उसके साथ अच्छी बात यह है कि वह स्वयं सुधार करना जारी रखता है। जब भी वह किसी श्रृंखला का हिस्सा रहता है तो वह चुनौतियों पर ध्यान देता है और उसके हिसाब से सुधार करता है। इसलिए उसका टीम में होना अच्छा है। उसे बेहतर गेंदबाजी करते हुए देखकर अच्छा लग रहा है। शिखर धवन ने आज शतक जड़ा जिससे भारत ने पूल बी के मैच में आयरलैंड को आठ विकेट से हराकर पूल बी में अपना शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया। धोनी से पूछा गया कि धवन पर उनका कितना भरोसा है, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का समर्थन करना महत्वपूर्ण होता है और हम जहां तक संभव हो ऐसा करने की कोशिश करते हैं। हालांकि उसके (धवन) लिए श्रृंखला काफी कड़ी थी लेकिन हमने भरोसा नहीं खोया। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके योगदान के बिना चैंपियन्स ट्राफी जीतना बहुत मुश्किल होता। इसलिए हमें उस पर पूरा विश्वास था।

Trending news