Asian Games 2018: जानिए, कब कौन से खेलों में भाग लेगा भारत
Advertisement

Asian Games 2018: जानिए, कब कौन से खेलों में भाग लेगा भारत

इस शनिवार से एशियाई खेलों का आगाज इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होने जा रहा है जिसमें भारत के 572 खिलाड़ी देश को पदक दिलाने के लिए मुकाबला करेंगे

इस शनिवार को जकार्ता में एशियाई खेलों का आगाज हो रहा है. (फोटो : Reuters)

नई दिल्ली: 18 अगस्त से इंडोनेशिया के जकार्ता में 18वें एशियाई खेलों का आगाज होने जा रहा है. इस बार इन खेलों में भारत के कुल 572 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं जो 36 खेलों में देश को पदक दिलाने का प्रयास करेंगे. खिलाड़ियों को मिलाकर भारतीय दल के सदस्यों की संख्या 800 होगी. पिछली बार इंच्योन में खेले गए पिछले एशियाई खेलों में भारत ने 57 पदक अपने नाम किए थे जिसमें से 11 स्वर्ण, नौ रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं. 

  1. 18  अगस्त से शुरू होंगे एशियाई खेल
  2. इंडोनेशिया के जकार्ता में शुरू होंगे खेल
  3. भारत के 572 खिलाड़ी भाग लेंगे इन खेलों में

36 खेलों में अपना दावा इस बार कॉमनवेल्थ खेलों में कई खेलों में भारत का बढ़िया प्रदर्शन रहा था जिससे एशियाई खेलों में भारत के पदक जीतने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. इस बार भारत की उम्मीदें भारत्तोलन, कुश्ती, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कबड्डी और हॉकी से ज्यादा हैं. इसके अलावा आर्चरी और टेबल टेनिस में भी भारत को काफी उम्मीदें हैं. 

नीरज चोपड़ा होंगे भारतीय दल के ध्वजवाहक
इस बार भारत के जेवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा मार्च फास्ट में भारतीय दल के ध्वाजवाहक होंगे. भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने भारतीय दल के विदाई समारोह में इस बात की घोषणा की. इस बार एशियाई खेलों में 36 खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदकों के लिए मुकाबला करेंगे. इस बार के एशियाई खेलों में 40 विभिन्न खेलों के कुल 465 ईवेंट्स हैं.
खेलों का पूरा शेड्यूल 

आर्चरी - 18 से 28 अगस्त
ब्रिज- 22 अगस्त से 1 सितंबर 
एथलेटिक्स - 25 से 30 अगस्त
बैडमिंटन - 19 से 28 अगस्त
बॉलिंग - 22 से 27 अगस्त
मुक्केबाजी - 24 अगस्त से एक सितंबर
केनोइ कयाक (स्लेलोम) - 21 से 23 अगस्त
केनोई कयाक स्प्रिंट - 25 अगस्त से एक सितंबर
साइकलिंग - 20 से 31 अगस्त
इक्वेस्ट्रीयन- 20 से 30 अगस्त
फेंसिंग - 19 से 24 अगस्त
जिम्नास्टिक - 20 से 28 अगस्त
गोल्फ - 23 से 26 अगस्त
हैंडबॉल - 20 से 31 अगस्त
हॉकी - 19 अगस्त से एक सितंबर
जूडो- 29 अगस्त से एक सितंबर
कबड्डी - 19 से 24 अगस्त
कराटे - 25 से 27 अगस्त
कुराश - 28 से 30 अगस्त
पेनचाक सिलाट - 23 से 29 अगस्त
रोइंग- 19 से 24 अगस्त
रोलर स्केट - 31 अगस्त
सेलिंग - 24 से 31 अगस्त
शूटिंग- 19 से 26 अगस्त
सेपकटकरॉ - 19 अगस्त से एक सितंबर
सांबो - 31 अगस्त से एक सितंबर
स्क्वाश - 23 अगस्त से एक सितंबर
स्वीमिंग - 19 से 24 अगस्त
स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग - 20 से 25 अगस्त
टेबल टेनिस - 26 अगस्त से एक सितंबर
टेनिस - 19 से 25 अगस्त
ट्राइलेथॉन - 31 अगस्त से दो सिंतबर
ताइक्वांडो - 19 अगस्त से 23 अगस्त
वॉलीबॉल - 19 अगस्त से एक सितंबर
वेटलिफ्टिंग - 20 से 27 अगस्त
रेसलिंग - 19 से 22 अगस्त
वुशु - 19 से 23 अगस्त

Trending news