भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर अब्दुल सैम बुलबुलिया का निधन
Advertisement

भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर अब्दुल सैम बुलबुलिया का निधन

भारतीय मूल के दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर अब्दुल सैम बुलबुलिया का आज 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट जगत ने अपने इस महान खिलाड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर अब्दुल सैम बुलबुलिया का निधन

जोहानिसबर्ग : भारतीय मूल के दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर अब्दुल सैम बुलबुलिया का आज 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट जगत ने अपने इस महान खिलाड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सैम बुलबुलिया के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (एसएसीबीओसी) के तत्वावधान में ट्रांसवाल प्रांत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने दो दशक तक सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभायी।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट ने कहा, सैम एक असाधारण क्रिकेटर और खिलाड़ी था जिन्होंने एसएसीबीओसी और ट्रांसवाल बोर्ड का उस समय प्रतिनिधित्व किया था जब इसकी क्रिकेट सबसे मजबूत थी।

उन्होंने कहा कि वह सीएसए परिवार की तरफ से सैम के परिवार, उनके दोस्तों और उनके साथी खिलाड़ियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Trending news