Advertisement
trendingNow13129375

रोहित शर्मा से कम नहीं इस कप्तान का रुतबा, रिकॉर्ड देख आप भी कहेंगे, ये टीम है ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार

T20 world Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. एडेन मार्करम की टीम ने बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. इस बीच एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि इस टीम को रोकना आसान नहीं है.

रोहित शर्मा से कम नहीं इस कप्तान का रुतबा (PHOTO- ICC)
रोहित शर्मा से कम नहीं इस कप्तान का रुतबा (PHOTO- ICC)

क्रिकेट की दुनिया में जब भी शानदार कप्तानी की बात होती है, तो रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे नाम सबसे पहले जहन में आते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय में एक ऐसा कप्तान उभरा है जिसने शांति से, बिना किसी शोर-शराबे के अपनी टीम को 'अजेय' बना दिया है. हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के शांत और चतुर कप्तान एडेन मार्करम की.

मार्करम का टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी रिकॉर्ड इतना शानदार है कि अब दुनिया भर के दिग्गज उन्हें रोहित शर्मा के बराबर का रणनीतिकार मान रहे हैं. एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है. उनके नेतृत्व में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक अविश्वसनीय प्रदर्शन किया है.

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जब से एडेन मार्करम साउथ अफ्रीका के कप्तान बने हैं, तब से टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच गंवाया है. टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत के खिलाफ हार को छोड़ दें तो एडेन मार्करम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. साउथ अफ्रीका पर अक्सर 'चोकर्स' का ठप्पा लगा है, लेकिन मार्करम ने खिलाड़ियों में वह आत्मविश्वास भरा है कि टीम अब नाजुक मौकों पर टूटती नहीं, बल्कि पलटवार करती है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों रोहित शर्मा से हो रही है तुलना?

रोहित शर्मा अपनी निडर बल्लेबाजी और गेंदबाजों के बेहतरीन रोटेशन के लिए जाने जाते हैं. मार्करम भी बिल्कुल उसी राह पर चल रहे हैं. एक कप्तान के तौर पर मार्करम मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती देते हैं, जो उनकी कप्तानी को और निखारता है. रोहित की तरह ही मार्करम अपने खिलाड़ियों के पीछे खड़े रहते हैं, जिससे टीम का माहौल सकारात्मक बना रहता है.

क्या टूटेगा 'चोकर्स' का टैग?

दक्षिण अफ्रीका ने कभी भी आईसीसी (ICC) वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीती है. लेकिन इस बार फैंस और क्रिकेट पंडितों का मानना है कि मार्करम की 'विनिंग मशीन' यह सूखा खत्म कर देगी. जिस तरह से उन्होंने टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि साउथ अफ्रीका खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. दक्षिण अफ्रीका एकलौटी ऐसी टीम है जिन्होंने बिना एक भी मैच हारे सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम बेहद खतरनाक दिखी है. इस टूर्नामेंट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसे देखकर ये कह सकते हैं कि इस टीम का वर्ल्ड कप जीतना लगभग पक्का है.

ये भी पढ़ें: ड्रेसिंग रूम में बैठे रहे खिलाड़ी, नहीं की प्रैक्टिस...सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को किस बात का डर? सामने आई बड़ी वजह

 

About the Author
author img
Ritesh Kumar

स्पोर्ट्स की खबरें करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. ट्रेंडिंग न्यूज में डूब जाना शौक है. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. Zee News में सफर शुरू होने से पह...और पढ़ें

TAGS

Trending news