Advertisement
trendingNow1567443

ASHES: तीसरे टेस्ट के हीरो स्टोक्स पर बोले बॉथम, ‘रातोंरात जिंदगी बदलने वाली है बेन की’

एशेज सीरीज के हे़डिंग्ले टेस्ट में बेन स्टोक्स की पारी को देख कर इयान बॉथम को अपनी वह पारी याद दिला दी जिससे वे एशेज के हीरो बन गए थे. 

बेन स्टोक्स ने 135 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को हारा हुआ मैच जिताया था. (फोटो: Reuters)
बेन स्टोक्स ने 135 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को हारा हुआ मैच जिताया था. (फोटो: Reuters)

नई दिल्ली: विश्व कप के बाद इंग्लैंड में चल रही एशेज सीरीज (Ashes Series) के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हीरो बने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को हर तरफ से तारीफ और सम्मान मिल रहा है. इस मैच में बेन स्टोक्स ने अविश्वस्नीय पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया से मैच छीनकर इंग्लैंड की सीरीज में वापसी कराई थी. इस पारी के बारे में बात करते हुए इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ईयान बॉथम ने कहा है कि अब स्टोक्स का जीवन वैसा नहीं रहेगा जैसाकी अब तक था. स्टोक्स ने हेडिंग्ले में खेले गए इस मैच में 135 रन की पारी खेली थी जिससे इंग्लैंड की टीम रिकॉर्ड 359 रन का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रही. 

अपनी इस पारी की याद आई बॉथम को
28 साल के स्टोक्स ने इयान बॉथम को हेडिंग्ले के ही मैदान पर 1981 में खेली गई एशेज की एक पारी की याद दिला दी जिसमें उम्मीद के खिलाफ इंग्लैड को जीत मिली थी. इस मैच में ईयान बॉथम ने मैच विनिंग पारी खेली थी. इसके बाद बॉथम की जिंदगी बदल गई थी और वे सालों तक एशेज हीरो के तौर पर जाने गए थे. इस मैच में बॉथम दूसरी पारी में 149 रन बनाए थे. इसके बाद इंग्लैंड यह मैच 18 रन से जीता था. 

यह भी पढ़ें: एंटिगा टेस्ट की ऐतिहासिक जीत में चमका विराट सेना का टीम वर्क, ये खिलाड़ी रहे हीरो

Add Zee News as a Preferred Source

इस समय पांच टेस्ट की सीरीज में तीन टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीता था जबकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया था. बॉथम उस पारी को याद करते हुए कहा, “उस पारी ने मेरी जिंदगी रातोंरात बदल दी. मुझे लगता है  बेन की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही होने वाली है. उनकी अब कोई प्राइवेट लाइफ नहीं रह जाएगी. उन्हें इनकी आदत डालनी होगी और उनके परिवार को भी. वे अब सार्वजनिक संपत्ति हो गए हैं. लेकिन लंबे समय के लिए यह जगह अच्छी होती है. यह उन्हें जीवन भर उत्साहित करती रहेगी. इसके उन्हें फायदे भी मिलेंगे जिसके वे हकदार हैं. और अब वे दुनिया के बॉक्स ऑफिस आकर्षण हैं.”

स्टोक्स की सफलता अच्छा संकेत
63 साल के बॉथम ने स्टोक्स को खास बताते हुए कह कि बड़ी हिट लगाने वाले ऑलराउंडर की क्रिेकेट के सबसे लंबे प्रारूप में सफल होना अच्छा संकेत है. उन्होंने कहा, “वे सभी टी20 लीग खेलेंगे, लेकिन इसमें नई बाद यह है कि वे टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और उसमें बढ़िया कर रहे हैं. यह टेस्ट कई उतार चढ़ाव भरा रहा. हम पहली पारी में 67 रन पर सिमट गए किसी और प्रारूप में यह होता को हम हार चुके होते, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कुछ अविश्वसनीय होने का मौका मिलता है और यहां हुआ.”

बॉथम ने कहा, “ यह बात मानने में दो-तीन दिन लगते लेकिन उन्होंने सोचा कि वे कर सकते हैं और दोबारा करेंगे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को बहुत दर्द दिया एक इंग्लिश क्रिकेटर के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.”
इस सीरीज का चौथे टेस्ट ओल्ड टॅफोर्ड में 4 सितंबर से खेला जाना है. 
(इनपुट रायटर्स)

About the Author

TAGS

Trending news