Advertisement
trendingNow13113699

कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड.. तिकड़ी की गैरमौजूदगी ने ऑस्ट्रेलिया को किया बेनकाब, पूर्व स्पिनर ने उधेड़ी बखिया

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म हो चुका है. सबसे खूंखार कही जाने वाली कंगारू टीम तीन दिग्गजों की गैरमौजूदगी में बेनकाब हो गई. सुपर-8 के लिए भी ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही बल्कि दो उलटफेर के दाग भी लग गए. इसके बाद कंगारू टीम को भारी आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है. 

 

Maxwell (X)
Maxwell (X)

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म हो चुका है. सबसे खूंखार कही जाने वाली कंगारू टीम तीन दिग्गजों की गैरमौजूदगी में बेनकाब हो गई. सुपर-8 के लिए भी ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही बल्कि दो उलटफेर के दाग भी लग गए. इसके बाद कंगारू टीम को भारी आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है. पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉक ने भी ऑस्ट्रेलिया की टीम को रडार पर लिया है. उन्होंने टीम की जमकर आलोचना की.

क्या बोले ब्रैड हॉग?

पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने टॉकस्पोर्ट पर कहा, 'इस स्टेज पर हमें जो मिला है, हम शायद उसी के लायक हैं. बॉलिंग यूनिट पुरानी शान की परछाई थी.' उन्होंने सेलेक्शन पर भी सवाल उठाए. खासकर स्टीव स्मिथ को संभालने के तरीके की कड़ी आलोचना के बीच ऑस्ट्रेलिया का कैंपेन और नीचे गिर गया. अच्छे फॉर्म के बावजूद, स्मिथ को शुरू में नज़रअंदाज़ किया गया और बाद में कवर के तौर पर शामिल किया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

सेलेक्शन पर उठाए सवाल

हॉग ने कहा, 'हमें अभी भी इस बात का कोई पक्का जवाब नहीं मिला है कि वह अभी तक कोलंबो में क्यों नहीं थे. उन्हें अपनी बॉलिंग की डेप्थ देखनी होगी. हमारी अगली पीढ़ी कैसी दिखेगी?' ऑस्ट्रेलिया की टीम को श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट की हार झेलनी पड़ी. इस हार के गुनहगार गेंदबाज ही रहे क्योंकि 2 विकेट महज स्टोइनिस ने ही झटके.

ये भी पढ़ें.. ये खिलाड़ी होता तो 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में जीत जाती Team India, कैफ ने बताया नाम

बारिश बनी विलेन

सुपर-8 के में जाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद आयरलैंड से जिम्बॉब्वे की हार थी, लेकिन यहां बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. बारिश के चलते टॉस भी नहीं हुआ और जिम्बॉब्वे ने क्वालीफाई कर ऑस्ट्रेलिया का पत्ता साफ कर दिया. इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐतिहासिक उलटफेर करते हुए कंगारू टीम को शिकस्त दी. यही हार ऑस्ट्रेलिया को ले डूबी.

About the Author
author img
Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस...और पढ़ें

TAGS

Trending news