Advertisement
trendingNow1558092

BCCI को टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ के लिए मिले 2000 से ज्यादा आवेदन, इन नामों की है चर्चा

रवि शास्त्री के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ को वेस्ट इंडीज के दौरे तक एक एक्सटेंशन दिया गया था क्योंकि विश्व कप के बाद उनका अनुबंध समाप्त हो गया था.

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कई बड़े नाम इन आवेदनों में शामिल नहीं हैं.
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कई बड़े नाम इन आवेदनों में शामिल नहीं हैं.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए  2000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कई बड़े नाम इन आवेदनों में शामिल नहीं हैं.

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी, जिनके पास कोचिंग का बहुत बड़ा अनुभव है, ने इस भूमिका के लिए आवेदन किया है. इसके अलावा, न्यूजीलैंड के पूर्व और किंग्स इलेवन पंजाब के मौजूदा मुख्य कोच माइक हेसन ने अपना आवेदन भेजा है. भारतीय दावेदारों में रॉबिन सिंह और लालचंद राजपूत ने कोच की भूमिका के लिए आवेदन किया है.

हालांकि, महेला जयवर्धने ने अभी तक अपना आवेदन नहीं भेजा है जो कि पहले इस पद के इच्छुक बताए जा रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, आवेदकों ने एजेंटों के माध्यमों से अपने एप्लिकेशन भेजे हैं, जिनका मूल्यांकन करने में बीसीसीआई को अधिक समय लग सकता है. साथ ही यह पुष्टि की गई है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने फील्डिंग कोच की भूमिका के लिए अपने आवेदन में भेजा है.

Add Zee News as a Preferred Source

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले पत्नी अनुष्का संग ऐसे इन्जॉय कर रहे विराट, PHOTOS वायरल

रवि शास्त्री के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ को वेस्ट इंडीज के दौरे तक एक एक्सटेंशन दिया गया था क्योंकि विश्व कप के बाद उनका अनुबंध समाप्त हो गया था.

बता दें कि भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. तीन मैचों की सीरीज के पहले दो टी20 मैच फ्लोरिडा में ही खेलने हैं. पहला मैच 3 और दूसरा मैच 4 अगस्त को खेला जाना है. इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी.

कोहली ने की कोच पद के लिए शास्त्री के नाम की वकालत, कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

नवगठित क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के सह-सदस्य अंशुमान गायकवाड़ ने कहा कि जब वे शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेने बैठेंगे तो वे खुले दिमाग से जाएंगे.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news