Ben Stokes England Cricket Team: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंद लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर अपने घायल चेहरे की एक तस्वीर पोस्ट की. इसके बाद क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई. सभी उनकी हालत को देखकर परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर उनके बारे में जानने की कोशिश में लग गए.
Trending Photos
)
Ben Stokes England Cricket Team: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंद लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर अपने घायल चेहरे की एक तस्वीर पोस्ट की. इसके बाद क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई. सभी उनकी हालत को देखकर परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर उनके बारे में जानने की कोशिश में लग गए. स्टोक्स के चेहरे पर खून, खरोंच और सूजन ने सबको अंदर तक हिला दिया.
स्टोक्स ने क्या लिखा?
स्टोक्स ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''आपको क्रिकेट बॉल की हालत देखनी चाहिए.'' फोटो में दिख रहा था कि उनकी दाहिनी आंख बुरी तरह सूजी हुई थी. उनके गाल और होंठ पर खरोंच थी, जबकि नाक में पट्टी लगी हुई थी. 34 साल के स्टोक्स ने हाल ही में एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-4 से हार के दौरान इंग्लैंड की कप्तानी की थी.
ये भी पढ़ें: अजब-गजब... जिस देश में कभी कदम नहीं रखा, उसके लिए टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा ये क्रिकेटर, कैसे मिली एंट्री?
मोईन के साथ कोचिंग सेटअप में स्टोक्स
स्टोक्स और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मोईन अली फरवरी-मार्च में अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड लायंस कोचिंग सेटअप में एक और पूर्व क्रिकेटर, एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ जुड़ने वाले हैं. स्टोक्स सिडनी में पांचवें एशेज टेस्ट में गेंदबाजी करते समय लगी ग्रोइन चोट से उबर रहे हैं. मोईन अली ने इंग्लिश घरेलू क्रिकेट से संन्यास वापस लेकर यॉर्कशायर के लिए टी20 ब्लास्ट में खेलने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं? टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे ये 5 IPL डिफेंडर, कप्तान को भी नहीं मिला भाव
इंग्लैंड लायंस की टीम के सामने कई सीरीज
मोईन इंग्लैंड लायंस कोचिंग सेटअप में शामिल होंगे, जिसमें स्टोक्स और फ्लिंटॉफ के अलावा ट्रॉय कूली, नील मैकेंजी, सारा टेलर, नील किलीन और अमर राशिद भी शामिल हैं. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस बारे में जानकारी दी है. जॉर्डन कॉक्स और डैन माउसली यूएई में व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान क्रमशः इंग्लैंड लायंस की टी20 और 50-ओवर टीमों की कप्तानी करेंगे. खास बात यह है कि यह दौरा पहली बार होगा जब इंग्लैंड लायंस फरवरी 2022 में श्रीलंका दौरे के बाद कोई विदेशी व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी. लायंस इस साल व्हाइट-बॉल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका ए और श्रीलंका की भी मेजबानी करेगी.