MS Dhoni के गुरु Deval Sahay का लंबी बीमारी के बाद निधन
Advertisement

MS Dhoni के गुरु Deval Sahay का लंबी बीमारी के बाद निधन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह के मेंटॉर देवल सहाय ने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

देवल सहाय और एमएस धोनी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटॉर रहे देवल सहाय (Deval Sahay) का निधन हो गया. मंगलवार सुबह को रांची के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. वो 73 साल के थे. उनके परिवार के सदस्य शोकाकुल है, जिनमें उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं. 

  1. नहीं रहे देवल सहाय
  2. 73 साल की उम्र में निधन
  3. एमएस धोनी के मेंटॉर थे
  4.  

यह भी पढ़ें- Ricky Ponting ने क्यों कहा कि Marcus Stoinis अब 5 गुणा बेहतर खेल रहे हैं?

देवल सहाय क्रिकेट के अलावा फुटबॉल के भी शानदार खिलाड़ी रहे हैं. वो सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के पर्सनल डायरेक्ट की पोस्ट से रिटायर होने के बाद साल 2006 में खेल प्रशासन से खुद को अलग कर लिया था. उनके निधन पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है.

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ' में भी देवल सहाय का जिक्र था. इन्होंने धोनी को रेलवे से सीसीएल में मौका दिलाया था. धोनी को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में देवल सहाय का अहम रोल रहा, वो सीएमपीडीआई और सीसीएल में ऊंचे पदों पर रहे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्रिकेटर्स की सीधी नियुक्ति की.

Trending news