IPL Cheerleaders: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की नन्ही फैन का चेयरलीडर को मिनी फैन गिफ्ट करने का वीडियो वायरल हो गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपरकिंग्स ने आसानी से हराकर सीजन में पांचवीं जीत हासिल की.
Trending Photos
)
IPL Cheerleaders: आईपीएल 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया दिया. मंगलवार (5 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिषण गर्मी के बीच खेले गए मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की टीम ने बाजी मारी. चेन्नई के अब 10 मैचों में 10 अंक हो गए हैं. वहीं, दिल्ली को 10 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक नन्ही फैन का चीयरलीडर्स को छोटा पंखा देते हुए दिखाई दे रही है.
दिल्ली और चेन्नई के बीच आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान एक छोटी प्रशंसक का चीयरलीडर के प्रति दिल जीत लेने वाला व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस नन्ही बच्ची ने गर्मी से परेशान एक चीयरलीडर को अपना 'मिनी हैंड फैन' (छोटा पंखा) उपहार में दे दिया. सफेद टॉप और लाल-नीले स्कर्ट में सजी चीयरलीडर ने इस भावुक पल के दौरान बच्ची से बातचीत की और उसे धन्यवाद कहते हुए वह पंखा अपने साथियों को भी दिखाया.
Look at the priceless reaction of the cheerleader when a little girl gifted her a hand fan during the live IPL match in Delhi.
First, the cheerleader interacted with the girl, and moments later, the little girl gifted her the hand fan.
A beautiful gesture from… pic.twitter.com/qruV2Vy8Sw
बच्ची की इस मासूमियत और दयालुता को देख चीयरलीडर भी खुद को रोक नहीं पाई. इस खूबसूरत व्यवहार के बदले में एक चीयरलीडर ने उस नन्ही बच्ची को दिल्ली कैपिटल्स का झंडा गिफ्ट में दिया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आईपीएल 2026 के सबसे शानदार पलों में से एक माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: माही मार रहा है... या माही जा रहा है? अश्विन के बयान ने CSK फैंस के बीच मचाया हड़कंप
मैच के दौरान दिल्ली का मौसम काफी चुनौतीपूर्ण रहा. यहां तापमान का अधिकतम स्तर 33°C से 34°C के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20°C से 23°C के आसपास दर्ज किया गया. हालांकि, बेमौसम बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में उमस (Humidity) का स्तर बहुत बढ़ गया था, जो सुबह के समय 90% तक पहुंच गया और दिन भर औसतन 50% से ऊपर बना रहा.
ये भी पढ़ें: IPL में विवाद: बेंगलुरु से क्यों छिना फाइनल? KSCA ने तोड़ी चुप्पी, BCCI को दिया जवाब
इसी बीच, बीसीसीआई ने घोषणा की कि आईपीएल 2026 का फाइनल अब बेंगलुरु के बजाय 31 मई को अहमदाबाद में होगा. बोर्ड ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों और राज्य संघ की कुछ विशेष आवश्यकताओं और राजनीतिक जटिलताओं (जैसे विधायकों के लिए टिकटों की मांग) के कारण यह फैसला लिया गया है. बीसीसीआई द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार, प्लेऑफ के मुकाबले तीन अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. अंक तालिका की टॉप दो टीमों के बीच क्वालीफायर 1 का मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के खूबसूरत एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में होगा. इसके बाद 27 मई को चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. चंडीगढ़ ही 29 मई को क्वालीफायर 2 की मेजबानी करेगा. 31 मई को अहमदाबाद में फाइनल होगा.