Advertisement
trendingNow13207030

T20I में 33 गेंदों पर शतक... क्रिस गेल का रिकॉर्ड तहस-नहस, अब लग गई नजर, IPL 2026 में फ्लॉप हुआ सबसे तेज सेंचुरियन

IPL 2026 से पहले हुए टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज Finn Allen ने बल्ले से तबाही मचाते हुए 33 गेंदों पर शतक ठोका था. वो क्रिस गेल को पछाड़कर सबसे तेज सेंचुरियन बने थे. हालांकि, IPL 2026 में फिन एलन फुस्स साबित हो रहे हैं. उन्होंने अभी तक 18.33 की साधारण औसत से 110 रन बनाए हैं.

Finn Allen IPL 2026 Performance (PHOTO- ICC/blackcaps)
Finn Allen IPL 2026 Performance (PHOTO- ICC/blackcaps)

IPL 2026 से पहले हुए टी20 वर्ल्ड कप में एक बल्लेबाज ने बल्ले से तबाही मचाते हुए 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया था. उनकी इस धमाकेदार पारी को देखकर सबसे ज्यादा खुशी केकेआर के फैंस को हुई थी. दिलचस्प बात ये थी कि उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर भी बल्ले से गेंदबाजों की बखिया उधेरी थी. उम्मीद थी कि आईपीएल 2026 में भी ये बल्लेबाज केकेआर के लिए सबसे बड़ा मैच विनर बनेगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा. टी20 वर्ल्ड कप में तबाही मचाने के बाद ये खिलाड़ी आईपीएल में फुस्स हो गया. हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर फिन एलन की, जिन्होंने हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में 33 गेंदों पर शतक ठोककर सनसनी मचाई थी.

33 गेंद पर शतक जड़ तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

फिन एलन ने ये तूफानी कारनामा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में किया था. सामने साउथ अफ्रीका की मजबूत टीम थी और मैदान था कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स. प्रोटियाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद फिन एलन नाम का तूफान आया, जिसने साउथ अफ्रीकी बॉलिंग अटैक को बर्बाद कर दिया. दाएं हाथ के खतरनाक बल्लेबाज ने 303.03 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए महज 33 गेंदों पर शतक ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के जड़े. फिन एलन ने 33 गेंद पर सेंचुरी ठोक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनसे पहले इस रिकॉर्ड पर क्रिस गेल का कब्जा था, जिन्होंने 47 गेंदों पर ये कारनामा किया था. इसके अगले मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल ने भी भारत के खिलाफ 45 गेंद पर शतक ठोका और वो भी गेल से आगे निकल गए.

आईपीएल 2026 में फुस्स हुए फिन एलन

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज सेंचुरियन बनने के बाद फिन एलन आईपीएल 2026 में बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने कीवी बल्लेबाज को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. फिन एलन ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं और 18.33 की साधारण औसत से 110 रन बनाए हैं. उन्होंने एक बार भी 50 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है. फिन एलन का उच्चतम स्कोर 37 रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: ये प्लेऑफ नहीं आसान... टॉप-2 में पंजाब किंग्स और RCB, फिर भी मंडराया बाहर होने का खतरा, समझें पूरा समीकरण

 

About the Author
author img
Ritesh Kumar

स्पोर्ट्स की खबरें करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. ट्रेंडिंग न्यूज में डूब जाना शौक है. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. Zee News में सफर शुरू होने से पह...और पढ़ें

TAGS

Trending news