Advertisement
trendingNow12982959

हर्षित राणा ने लगाया 104 मीटर का 'मॉन्स्टर' सिक्स, गौतम गंभीर के रिएक्शन का वीडियो वायरल

मेलबर्न में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल में हर्षित राणा के बल्ले से निकला एक छक्का सुर्खियों में रहा. मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर हर्षित ने मिड विकेट के ऊपर से दमदार शॉट खेला. गेंद सीधा फैंस के बीच जाकर गिरी. इस सिक्स की दूरी 104 मीटर थी. इस शॉट के बाद गौतम गंभीर के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

हर्षित राणा ने लगाया 104 मीटर का 'मॉन्स्टर' सिक्स, गौतम गंभीर के रिएक्शन का वीडियो वायरल

Harshit Rana Six: मेलबर्न में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. कैनबरा में बारिश के चलते मुकाबला रद्द होने के बाद इस दूसरे मुकाबले को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा. अभिषेक शर्मा (68 रन) को छोड़कर टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. इस बीच तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 35 रन महत्वपूर्ण रन बनाए, जिसमें लगाया एक छक्का सुर्खियों में आ गया.

हर्षित ने लगाया 104 मीटर का सिक्स

49 रन पर टीम इंडिया के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. अभिषेक शर्मा एक तरफ खड़े थे, जिन्हें स्कोरबोर्ड चलाने के लिए किसी के साथ की जरूरत थी. छठे नंबर पर आए हर्षित राणा ने अभिषेक का बखूबी साथ निभाया और अभिषेक के साथ 56 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. हर्षित 35 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उनके बल्ले से निकला 104 मीटर का छक्का सोशल मीडिया पर छा गया. मार्कस स्टोइनिस की स्लोअर गेंद पर हर्षित ने मिड विकेट के ऊपर से यह शॉट जड़ा. इस शॉट पर हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन भी वायरल हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

भारतीय बल्लेबाजों ने खड़े कर दिए हाथ

भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में पूरी तरह से हाथ खड़े कर दिए, जिसका खामियाजा हार के साथ उठाना पड़ा. कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) और उपकप्तान शुभमन गिल (5) से लेकर संजू सैमसन (2), तिलक वर्मा (0) और अक्षर पटेल (7) भी चंद गेंदों के मेहमान रहे. अभिषेक शर्मा ने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा. एक तरफ से लगातार गिरते विकेट देखकर ऐसा लग रहा था मानों अभिषेक अलग पिच पर बैटिंग कर रहे हैं और बाकी बल्लेबाज अलग पिच पर.

अकेले लड़ते रहे अभिषेक

अभिषेक शर्मा एक तरफ खूंटा गाड़कर कंगारू गेंदबाजों की धुनाई करते रहे, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला, जिसके चलते भारत की पारी 125 रन के छोटे स्कोर पर सिमट गई. एक समय भारत की पारी 100 रन के अंदर सिमटने का डर लग रहा था, लेकिन अभिषेक और हर्षित ने ऐसा नहीं होने दिया. अभिषेक ने 37 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 180 से ऊपर के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 8 चौके और दो छक्के लगाए. 19वें ओवर तक वह क्रीज पर डटे रहे. अगर वह पहले आउट हो जाते तो भारत के लिए 100 रन पार करना भी मुश्किल था.

About the Author
author img
Shivam Upadhyay

3 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में करियर शुरू किया. खेलों में रुचि पत्रकारिता की पिच तक खींच लाई. अलग-अलग एंगल से खेल की खबरें कवर करने का अनुभव. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में...और पढ़ें

TAGS

Trending news