Good News For KKR: आईपीएल 2026 का सबसे महंगा खिलाड़ी केकेआर के लिए अब दो रोल अदा करने के लिए तैयार है. पहले तीन मैचों में उसने सिर्फ बैटिंग की थी, लेकिन अब वो गेंद से भी तबाही मचाएगा. ये वही खिलाड़ी है, जिसे केकेआर ने मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ में खरीदा था.
Trending Photos
)
Good News For KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पहले दो मैच हार चुकी 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए राहत की खबर है. इस टीम ने जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा पैसे लुटाए हैं, वो पहले तीन मैचों में बल्ले से फ्लॉप रहा है, लेकिन अब वो गेंद से कहर बरपाने के लिए तैयार है. गुरुवार यानी 9 मार्च को ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ होने वाले मैच में वो नए अवतार में नजर आ सकता है. ये कोई और नहीं बल्कि कैमरून ग्रीन हैं, जिन्हें केकेआर ने इस बार 25.20 करोड़ की भारी-भरकम रकम देकर अपने साथ जोड़ा था.
(@CricCrazyJohns) April 8, 2026
कैमरून ग्रीन पहले 3 मैचों में सिर्फ 24 रन बना पाए. पिछली तीन पारियों में उन्होंने 18, 2 और 4 रन के स्कोर बनाए हैं. इन तीनों ही मैचों में बॉलिंग नहीं की थी, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उन्हें मना किया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 30 मार्च को जानकारी दी थी कि ग्रीन के निचले हिस्से (lower-back) में चोट है, इसी वजह से उन्हें कुछ समय के लिए गेंदबाजी से दूर रहने की सलाह दी गई थी.
ईएसपीएन की रिपोर्ट में बताया गया है कि आईपीएल 2026 के पहले तीनों मैचों में ग्रीन ने गेंदबाजी नहीं की थी, जिससे KKR की गेंदबाजी लाइन-अप पर काफी दबाव पड़ा, क्योंकि मुस्तफिजुर रहमान टीम का हिस्सा नहीं हैं और हर्षित राणा व आकाश दीप चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं. अब 10-12 दिनों का समय बीत जाने के बाद ग्रीन गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अगर वो गेंदबाजी करते हैं, तो यह केकेआर के लिए फायदा दे सकता है.
टीम को ग्रीन से उम्मीद थी कि वो बल्ले और गेंद दोनों से अहम रोल अदा करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं दिखा. अब केकेआर को उम्मीद है कि अगले मैच यानी लखनऊ के खिलाफ वो एक नए अवतार में दिखेंगे और टीम को पहली जीत दिलाएंगे. 19वें सीजन में केकेआर को पहले 2 मैचों में MI और SRH के खिलाफ हार मिली है. पंजाब किंग्स के खिलाफ उसका तीसरा मैच बारिश के कारण धुल गया था. ये टीम फिलहाल प्वाइंट टेबल में 8वें नंबर पर है.
ये भी पढ़ें: (करोड़ों की कीमत और विकेट का खाता 'जीरो'...IPL 2026 में 1 'शिकार' को तरस गए यह 5 स्टार बॉलर)