Advertisement
trendingNow12983169

टी20I इतिहास के 3 सबसे बड़े टोटल, बल्लेबाजों ने बजाई थी विरोधियों की जमकर बैंड, नंबर 1 सुनकर भौचक्के रह जाएंगे आप

क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों में टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है,जो की सबसे ज्यादा रोमांच से भरपूर होता है. इस फॉर्मेट में बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत विरोधी टीम के परखच्चे उड़ा देते हैं.दरअसल, हम बात कर रहे टी20I में 3 सबसे बड़े टोटल खड़ा करने वाली टीमों के बारे में.

T20I
T20I
क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों में टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है,जो की सबसे ज्यादा रोमांच से भरपूर होता है. इस फॉर्मेट में बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत विरोधी टीम के परखच्चे उड़ा देते हैं. टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों ने एक से बड़ एक कीर्तिमान स्थापित किए हैं. कुछ ऐसे भी रिकॉर्डधारी हैं, जिनके आसपास भी कोई नहीं भटकता. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं टी20 इंटरनेशनल के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में, जो की कोई भी विरोधी टीम नहीं देखना चाहेंगी. दरअसल, हम बात कर रहे टी20I में 3 सबसे बड़े टोटल खड़ा करने वाली टीमों के बारे में.
 
जिम्बाब्वे 
आपको जानकर हैरानी हुई होगी, लेकिन नंबर 1 पर जिम्बाब्वे का नाम काबिज है. साल 2024 में 23 अक्टूबर को खेले गए टी20  मुकाबले में गाम्बिया के खिलाफ जिम्बाब्वे ने रन की बरसात कर दी थी.  जिम्बाब्वे ने टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर दिया.  जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने 17.89 के रन रेट से बल्लेबाजी करते हुए टी20I इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट बना दिया.
 
नेपाल 
लिस्ट में नंबर 2 पर नेपाल की टीम है. जिम्बाब्वे की टीम ने मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवरों में 314 रनों का विशाल टारगेट खड़ा कर दिया था. 27 सितंबर 2023 को खेले गए इस मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ी मानों गेंदबाजों से कोई निजी बदला निकाल रहे हों.  नेपाल के बल्लेबाजों ने 15.40 के धमाकेदार रनरेट से 314 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. 
 
इंग्लैंड
 
लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड का नाम है.  इसी साल 12 सितंबर 2025 यानी 2 महीने पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों के लिए सामत ला दी थी. बटलर की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका की एक ना चली.  इसी के साथ इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल इतिहास की तीसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर दिया.     
Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Abhay Tiwari

अभय तिवारी जी न्यूज़ में बतौर स्पोर्ट्स राइटर कार्यरत हैं, उन्हें क्रिकेट की अच्छी समझ है, वो खेल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातों पर पैनी नज़र रखते हैं.

सोशल मीडिया पर जुड़ें: <...और पढ़ें

TAGS

Trending news