India Next T20I Captain: भारतीय टी20 टीम में बड़े बदलाव की तैयारी है. सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर नए कप्तान बन सकते हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियाई खेलों की रणनीति और उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के चयन को लेकर भी चर्चा होने वाली है.
Trending Photos
)
India Next T20I Captain: भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अगली टी20 सीरीज से पहले नया कप्तान मिल सकता है. सूर्यकुमार यादव की कुर्सी खतरे में है और चयनकर्ताओं ने उन्हें हटाने का पूरा मन बना लिया है. गुरुवार (4 मई) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एपेक्स कमेटी की बैठक है. इसमें बोर्ड के पदाधिकारी कप्तान को लेकर भी चर्चा करेंगे. इसके बाद कप्तानी को लेकर अंतिम फैसला हो जाएगा.
माना जा रहा है कि बोर्ड की भी अपनी एक राय है और इसे चयनकर्ताओं तक पहुंचाया जाएगा. इसके बाद कोच गौतम गंभीर से भी बातचीत होगी. अगले कप्तान की रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे हैं. उनका नाम बीसीसीआई के कुछ पदाधिकारी आगे बढ़ा रहे हैं. तिलक वर्मा और संजू सैमसन का भी नाम रेस में है.
कप्तान के नाम पर अंतिम फैसला लेने से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर से सूर्यकुमार के भविष्य पर सलाह ली जाएगी. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि कोच केवल इस अपरिहार्य बदलाव को कुछ समय के लिए टाल सकते हैं, लेकिन फिलहाल इसकी संभावना भी बहुत कम दिखाई दे रही है. चयनकर्ता अब कप्तानी के लिए एक दीर्घकालिक समाधान तलाश रहे हैं, ताकि अगला कप्तान अगले दो टी20 विश्व कप आयोजनों में टीम का नेतृत्व कर सके.
गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने इस साल भारत को विश्व विजेता तो बनाया, लेकिन बल्ले से उनकी निरंतरता खराब रही है. आईपीएल 2026 में भी उनका संघर्ष जारी रहा, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 13 मैचों में केवल 270 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार की बढ़ी टेंशन... IPL 2026 के बाद भी फ्लॉप शो बरकरार, बने हार के गुनहगार
आईपीएल में कप्तानी का अनुभव और बनाए गए रन श्रेयस अय्यर को इस दौड़ में आगे रखते हैं, लेकिन तिलक वर्मा और ईशान किशन भी इस रेस में 'डार्क हॉर्स' (छुपे रुस्तम) माने जा रहे हैं. यदि अय्यर को कमान मिलती है, तो तिलक या ईशान में से किसी एक को छोटे फॉर्मेट में उनका उप-कप्तान बनाया जा सकता है. संजू सैमसन भी रेस में हैं. बीसीसीआई का एक बड़ा पदाधिकारी संजू सैमसन को भविष्य का नेतृत्वकर्ता देख रहा है. अब देखना है कि किसे कप्तानी मिलती है.
ये भी पढ़ें: 2 महीने पहले बनाया चैंपियन.. अब सूर्या की कप्तानी पर लटकी 'तलवार', किसे मिलेगी कमान?
बीसीसीआई को जल्द ही एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा करनी है और भारत 2022 में जीते गए अपने स्वर्ण पदक की रक्षा के लिए अपनी पहली पसंद की टीम भेजेगा. इस टीम के नेतृत्व के लिए भी श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा के नामों पर चर्चा चल रही है.