Advertisement
trendingNow1501152

INDvENG: पहले ही मैच में 50 रन बनाकर छाईं मिताली, भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से हराया

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

शॉट खेलती हुईं मिताली राज (फोटो:PTI)
शॉट खेलती हुईं मिताली राज (फोटो:PTI)

मुंबई: एकता बिष्ट (25 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 66 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 202 रनों का स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड की टीम को 41 ओवर में 136 रन पर ढेर कर दिया.

इंग्लैंड के लिए नेटाली शिवर ने सर्वाधिक 44 और कप्तान हीथर नाइट ने नाबाद 39 रन बनाए. बिष्ट के अलावा शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा ने दो-दो जबकि झूलन गोस्वामी ने एक विकेट चटकाए.

Add Zee News as a Preferred Source

मेहमान टीम ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जेम्मिाह रोड्रिगेज (48) और स्मृति मंधाना (24) ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर टीम को मजजबूत शुरुआत दी.

भारत ने इसके बाद अगले 26 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए. 95 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद मध्यक्रम में कप्तान मिताली राज (44), तानिया भाटिया (25) और झूलन गोस्वामी (30) ने कुछ अच्छी पारियां खेलकर टीम को 202 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: युद्ध हो या वर्ल्ड कप; भारत ने हर बार पाकिस्तान के छक्के छुड़ाए हैं, जानें हर मैच की कहानी
 

रोड्रिगेज ने 58 गेंदों पर आठ चौके, मिताली ने 74 गेंदों पर चार चौके, भाटिया ने 41 गेंदों पर दो चौके और झूलन ने 37 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा शिखा पांडे ने 11 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए जार्जिया एल्विस, नेटाली शिवर और सोफी एकलेस्टोन ने दो-दो जबकि आन्या श्रब्सूले ने एक विकेट लिए.

(इनपुट-भाषा)

 

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news