India vs Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बीच तनावपूर्ण माहौल है. इसका असर खेल जगत पर भी देखने को मिला था. क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूर्नामेंट्स में मुकाबले हुए लेकिन हैंडशेक नहीं हुआ. अब भारत सरकार ने दोनों टीमों के मुकाबलों के लिए प्लान साफ कर दिया है.
Trending Photos
)
India vs Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बीच तनावपूर्ण माहौल है. इसका असर खेल जगत पर भी देखने को मिला था. क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूर्नामेंट्स में मुकाबले हुए लेकिन हैंडशेक नहीं हुआ. अब भारत सरकार ने दोनों टीमों के मुकाबलों के लिए प्लान साफ कर दिया है. बात चाहे आईसीसी टूर्नामेंट्स की हो या फिर बाइलेटरल सीरीज की, पाकिस्तान टीम भारत में बैन हो चुकी है, ऐसे में किसी भी हाल में पाकिस्तान अब भारत में नहीं खेल सकता है.
खेल मंत्रालय के मुताबिक 'पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीमें भारत द्वारा आयोजित बहुपक्षीय आयोजनों में भाग ले सकेंगी. जहां तक एक-दूसरे के देश में होने वाले द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है, भारतीय टीमें पाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगी. न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देंगे. हम अंतरराष्ट्रीय खेल निकायों की कार्यप्रणाली और अपने स्वयं के खिलाड़ियों के हितों को देखते हुए यह निर्देश दे रहे हैं.'
आईसीसी टूर्नामेंट्स पर अपडेट में कहा गया कि 'भारतीय टीमें और व्यक्तिगत खिलाड़ी उन अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेंगे जिनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी भी शामिल होंगे. इसी तरह, पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीमें भारत द्वारा आयोजित ऐसे बहुपक्षीय आयोजनों में भाग ले सकेंगी. पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों के प्रति भारत का दृष्टिकोण, उस देश के साथ निपटने की उसकी सभी नीतियों को साफ करता है.'
यह अधिसूचना ऐसे मोड़ पर आई है जब भारत को कई बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी करनी है. भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की मेजबानी करेगा और उसने 2036 के ओलंपिक तथा 2038 के एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए भी जोरदार दावेदारी पेश की है. एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) के अधिकारी भारत की दावेदारी का मूल्यांकन करने के लिए अहमदाबाद का दौरा करने वाले हैं. भारत 2029 में क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में 50 ओवर का विश्व कप भी आयोजित करेगा.
ये भी पढे़ं.. RCB के लिए बुरी खबर... छिनी IPL 2026 Final की मेजबानी, अब कहां होगी खिताबी जंग?
इतना ही नहीं, आने वाले कुछ महीनों में भारतीय और पाकिस्तानी एथलीटों का कई बार आमना-सामना होने की संभावना है. जुलाई-अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में और सितंबर-अक्टूबर में एशियाई खेलों में. भारत और पाकिस्तान अगले कुछ महीनों में हॉकी टूर्नामेंटों में भी कम से कम तीन बार एक-दूसरे का सामना करने वाले हैं. 23 और 26 जून को लंदन में FIH प्रो लीग में, और फिर 19 अगस्त को एम्स्टर्डम में विश्व कप में. इसके अलावा अगले साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें टक्कर देंगी.