IPL 2020: धोनी के इस खास रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर
Advertisement

IPL 2020: धोनी के इस खास रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर

रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान हैं, इस साल वो एक दूसरे के रिकॉर्ड का पीछा करेंगे.

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी आईपीएल-12 की ट्रॉफी के साथ. (फोटो: PTI)

नई दिल्ली:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर साल तमाम रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं. कुछ इसी तरह का महौल आने वाले आईपीएल सीजन 13 में भी रहेगा, जहां इतिहास एक बार फिर खुद को दोहरा सकता है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके हमवतन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान हैं.

  1. रोहित शर्मा और एमएस धोनी IPL के कामयाब कप्तान.
  2. धोनी के खास रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर.
  3. रोहित ने तक आईपीएल टाइटल को डिफेंड नहीं किया.

एक तरफ 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 4 बार आईपीएल का खिताब जिताया है. वहीं दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स 3 बार आईपीएल चैंपियन बनी है. लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसमें रोहित शर्मा धोनी से पीछे हैं. ऐसे में आगामी आईपीएल सीजन में रोहित की नजरें माही के उस खास रिकॉर्ड पर रहेंगी.

यह भी पढ़ें- धोनी के वो 5 रिकॉर्ड्स जिनका टूटना तकरीबन नामुमकिन है

साल 2019 का आईपीएल का खिताब रोहित शर्मा की टीम ने जीता था. इस आधार पर बतौर कप्तान रोहित के सामने आईपीएल टाइटल डिफेंड करने की चुनौती होगी. क्योंकि इससे पहले जब भी मुंबई इंडियंस अपने विनिंग टाइटल को बचाने का मौका मिला है टीम उसमें असफल रही है.

वहीं महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने ये करिश्मा पहले किया है. तो ऐसे में रोहित शर्मा की नजरें माही के इसी कारनामे की बराबरी करने पर रहेंगी.अगर मुंबई इंडियंस आईपीएल 13 को जीतती है तो रोहित शर्मा धोनी के बाद दूसरे ऐसे कप्तान होंगे जो अपना विनिंग टाइटल डिफेंड करेंगे.  माही की टीम ने यह कीर्तिमान आईपीएल 2010 और 2011 में हासिल किया था.

गौर किया जाए रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस के आईपीएल प्रदर्शन पर तो मुंबई ने साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में  आईपीएल ट्रॉफी पर अपना नाम दर्ज कराया है. इसके अलावा साल 2010 में मुंबई इंडियंस आईपीएल की उपविजेता रही है. हालांकि मुंबई के लिए यह आईपीएल सीजन काफी चुनौती भरा रह सकता है क्योंकि यूएई में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेहद खराब है, साल 2014 को  आईपीएलमें मुंबई इंडियंस ने अपने 5 मैच यूएई के मैदान पर खेले और सभी में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था.  

Trending news