Advertisement
trendingNow13170873

IPL का वो घातक गेंदबाज, जिसके सामने 1-1 रन को तरसते हैं धुरंधर....रोहित-विराट को OUT करके ही लेता है दम

Sandeep Sharma IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में कई गेंदबाज आए और गए, लेकिन एक नाम ऐसा है, जिसकी खामोश रफ्तार बड़े-बड़े सूरमाओं की नींद उड़ा देती है. हम बात कर रहे हैं उस 32 साल के पेसर की, जिसे टीम इंडिया में तो ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन जब भी वो आईपीएल में आता है, तो उसकी तूती बोलती है. इस खिलाड़ी को आईपीएल का सबसे बड़ा शिकारी कहा जाता है, क्योंकि वो बड़े खिलाड़ियों को एक-एक रन के लिए तरसा देता है.

 

रोहित शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर (क्रेडिट- x/ipl)
रोहित शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर (क्रेडिट- x/ipl)

Sandeep Sharma IPL 2026: इन दिनों आईपीएल 2026 की धूम है. 19वें सीजन में अब तक 13 मैच हो चुके हैं. आज 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहा है. इस मैच से पहले हम आपके लिए उस घातक गेंदबाज के बारे में बता रहे हैं, जो इस लीग में बड़े बल्लेबाजों का शिकार करता है. रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक इस खिलाड़ी ने कई बड़े खिलाड़ियों की नाक में दम किया है. पिछले कई सालों से यह खिलाड़ी आईपीएल में जलवा दिखा रहा है. वह स्पेशली दो दिग्गजों रोहित-विराट के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है.

यहां जिस गेंदबाज की बात हो रही है, वो कोई और नहीं बल्कि बलविंदर शर्मा के बेटे संदीप शर्मा हैं, जिनके पास ज्यादा गति नहीं है, फिर भी अपनी मीडियम पेस और वैरिएशन वाली गेंदबाजी से दिग्गजों को बेबस कर देते हैं. दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अब तक आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुका है. इस लीग के 140 मैचों में उनके नाम 149 विकेट हैं.

संदीप की खास बात ये है कि वो विपक्षी टीम के टॉप ऑर्डर में खौफ पैदा करते हैं. पहले 6 ओवरों में विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं. उनकी खासियत यह है कि वह केवल विकेट नहीं लेते, बल्कि वह 'मछली' बड़ी फंसाते हैं. उनकी विकेट लिस्ट में ऐसे नाम शामिल हैं, जिनके सामने दुनिया का हर गेंदबाज गेंदबाजी करने से कतराता है, लेकिन ये धुरंधर बैटर संदीप के सामने 1-1 रन को तरसते हैं और अपना विकेट दे जाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

विराट-रोहित को अपना 'बनी' बना चुके हैं संदीप

संदीप ने 7 अप्रैल को मुंबई के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रोहित शर्मा को आउट किया. संदीप के पास शायद कोई ऐसी जादुई ट्रिक है, जिसका जवाब हिटमैन के पास नहीं रहता. ऐसा इसलिए क्योंकि संदीप इस लीग के इतिहास में रोहित को 6 दफा आउट कर चुके हैं, वो भी 47 बॉल में, जबकि उन्होंने विराट को 88 बॉल फेंककर 7 बार अपना शिकार बनाया है.

संदीप के खिलाफ रोहित का औसत सिर्फ 18.85, जबकि स्ट्राइक रेट 150 का है. वहीं विराट इस गेंदबाज के खिलाफ 6.33 की औसत और 80.85 के स्ट्राइक रेट से रन बना सके हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि संदीप इन दोनों ही दिग्गजों के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं.

सबसे ज्यादा बार आउट किए गए बल्लेबाज (लिस्ट)

विराट कोहली-- 7 बार

रोहित शर्मा- 6 बार

क्रिस गेल- 4 बार

सूर्यकुमार यादव- 4 बार

श्रेयस अय्यर- 3 बार

ईशान किशन- 3 बार

संदीप शर्मा आखिर क्यों घातक हैं?

इस खिलाड़ी के पास शुरुआती छह ओवरों में गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता है. यही वजह है कि उनकी हिट लिस्ट में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं, जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. क्रिस गेल की ताकत हो या सूर्यकुमार यादव की 360 डिग्री बल्लेबाजी, संदीप के सटीक लाइन-लेंथ के सामने सब फीके नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: (25957 रन बनाने वाले महान बल्लेबाज भी हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, बुमराह के खिलाफ छक्के ने जीता दिल)

About the Author
author img
Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee N...और पढ़ें

TAGS

Trending news