Advertisement
trendingNow13170925

करोड़ों की कीमत और विकेट का खाता 'जीरो'...IPL 2026 में 1 'शिकार' को तरस गए यह 5 स्टार बॉलर

Star Bowlers Struggling for Wickets in ipl 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का सफर शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं. इस सीजन 5 ऐसे बॉलर हैं, जो विकेट टेकर कहलाते हैं, लेकिन 19वें सीजन के शुरुआती मैचों में उन्हें एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ है. 

फोटो क्रेडिट (X/BCCI)
फोटो क्रेडिट (X/BCCI)

Star Bowlers Struggling for Wickets in ipl 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच हर मैच के साथ बढ़ रहा है. 19वें सीजन को दो हफ्ते बीत चुके हैं. अब तक 13 मैच पूरे हो चुके हैं. चौदहवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इस सीजन के पहले 13 मैचों में एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है. इस लीग के इतिहास के स्टार बॉलर्स विकेट के लिए तरस गए हैं.

हर टीम अब तक 2 या फिर 3-3 मैच खेल चुकी है, लेकिन 5 स्टार गेंदबाज ऐसे हैं, जो विकेट-टेकर कहलाते हैं, लेकिन अब तक उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. जिस नाम ने फैंस को सबसे ज्यादा हैरान किया है, वो जसप्रीत बुमराह हैं. तीन मैचों से बुमराह विकेटलेस रहे हैं. अकेले बुमराह ऐसे बॉलर नहीं हैं, जो विकेट के लिए तरस चुके हैं, उनके अलावा इस लिस्ट में कई स्टार बॉलर और शामिल हैं. आइए नीचे जानते हैं.

1. जसप्रीत बुमराह- मुंबई के लिए 3 मैचों में अब तक 66 बॉल फेंक चुके हैं, लेकिन विकेट का खाता जीरो है. उन्होंने 8.00 की इकॉनमी से रन दिए हैं. इन तीनों मैचों में से मुंबई को 2 में हार मिली, जबकि एक मैच उसने जीता है.

Add Zee News as a Preferred Source

2. ट्रेंट बोल्ट- मुंबई के स्टार पेसर ट्रेंट बोल्ट वैसे तो विकेट-टेकर हैं और पहले ओवर में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं, लेकिन इस सीजन के 2 मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. 5 ओवर डालकर उन्होंने 12.00 की इकॉनमी से 60 रन दिए हैं.

3. हर्षल पटेल- तीसरा नाम सनराइजर्स हैदराबाद के हर्षल पटेल का है, जिन्होंने 2 मैचों में 5.4 ओवर डाले और 9.71 की इकॉनमी से 55 रन दिए हैं. हर्षल 2 बार आईपीएल में पर्पल कैप जीत चुके हैं, लेकिन 19वें सीजन का आगाज उनके लिए अच्छा नहीं रहा है.

4. अर्शदीप सिंह- बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज विकेट-टेकर है, जो भारत के लिए टी20 में 100 से ज्यादा विकेट निकाल चुके हैं. आईपीएल में भी कमाल का रिकॉर्ड है, लेकिन 19वें सीजन के पहले 3 मैचों में अर्शदीप खाली हाथ रहे. उन्होंने अब तक 60 बॉल फेंककर 9.90 की इकॉनमी से 99 रन खर्च किए हैं.

5. वरुण चक्रवर्ती- केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण की हालत भी खराब है. पहले दो मैचों में वो 13.17 की इकॉनमी से 36 बॉल पर 79 रन लुटा चुके हैं. उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें: IPL का वो गेंदबाज, जिसके सामने 1-1 रन को तरसते हैं धुरंधर, रोहित-विराट का है दुश्मन

 

About the Author
author img
Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee N...और पढ़ें

TAGS

Trending news