)
भारतीय टीम की हालत थोक के बाद बदलाव के बाद बद से बद्तर होती नजर आ रही है. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 125 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. आईपीएल के शेर इंग्लैंड में ढेर नजर आए, इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर ने टूर्नामेंट की पोल खोलकर दी. उन्होंने बताया आखिर क्यों आईपीएल में 200 का स्कोर भी सेफ नहीं होता, जबकि इंग्लैंड वाले मुकाबले में 100 रन बनाने के लिए टीम इंडिया तरसती नजर आई.
भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 201 रन टांग दिए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी कापी नाजुक नजर आई. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन जैसे आईपीएल के धुरंधर बल्लेबाज पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुए. पूरी टीम इंडिया 100 रन के लिए तरसती नजर आई और 76 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. आर्चर ने इस मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किए जबकि जोश टंग ने 4 विकेट झटके.
जीत के बाद आर्चर ने कहा, "जब आप गेंद को गुड लेंथ और सीधा रखते हैं तो यहां चीजें वापस सामान्य हो जाती हैं. आप गेंद को गुड लेंथ पर सीधा फेंकने की कोशिश करते हैं. जबकि आईपीएल में, क्योंकि विकेट बहुत आसान होते हैं और बाउंड्री बहुत छोटी होती हैं. इसलिए आपको बहुत ज्यादा सटीक होना पड़ता है. यहां मुझे लगता है कि आपके पास गलती की गुंजाइश थोड़ी ज्यादा होती है."
ये भी पढ़ें...
उन्होंने आगे कहा, "आईपीएल में कभी-कभी 200 रन भी सुरक्षित नहीं होते हैं. उस विकेट पर बोर्ड पर 200 रन होने के बाद, मैं यह नहीं कहना चाहता कि हम पूरी तरह आश्वस्त थे. लेकिन यहां मुझे लगा कि इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए किसी को बहुत खास पारी खेलनी होगी .मुझे खुशी है कि हर किसी ने योगदान दिया. आज गेंदबाजी करने वाले हर खिलाड़ी को विकेट मिला, इसलिए यह एक कंप्लीट बॉलिंग परफॉर्मेंस थी."