वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में छोटी मगर विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. वैभव के इस अंदाज के मुंबई इंडियंस के कोच मुरीद हो गए हैं.
Trending Photos
)
मुंबई इंडियंस केखिलाफ वैभव सूर्यवंशी की बेखौफ बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया.उनकी इस पारी की तारीफ करते हुए महेला जयवर्धने ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी की प्रगति को देखना आगे चलकर काफी दिलचस्प रहेगा.एमआई के हेड कोच ने यह भी माना कि सूर्यवंशी का एटीट्यूड, खासकर Jasprit Bumrah जैसे गेंदबाज के खिलाफ, सभी का ध्यान खींचने में सफल रहा.गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित मुकाबले में इस युवा बल्लेबाज ने एक बार फिर आईपीएल 2026 में अपनी छाप छोड़ी.उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई.मैच के बाद जयवर्धने ने सूर्यवंशी के बढ़ते आत्मविश्वास और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने खेलने की उनकी काबिलियत की जमकर सराहना की.
महेला जयवर्धने ने मैच के बाद कहा, “पिछले सीजन के प्रदर्शन से हमें पहले ही पता था कि वह एक टैलेंटेड खिलाड़ी हैं.पिछली बार हम उन्हें काबू में रखने में सफल रहे थे, लेकिन हर मैच अलग होता है और अपनी चुनौती लेकर आता है.उनके पास शानदार स्किल है, इसलिए हमें भी अपने खेल को सही तरीके से लागू करना होगा.महेला जयवर्धनेसे शायद लेंथ में हल्की चूक हुई और सूर्यवंशी उसके लिए तैयार थे.ऐसे में यह देखना रोचक रहेगा कि वह आगे कैसे प्रगति करते हैं.उन्होंने हमारे गेंदबाजों पर खुलकर रन बनाए.”
उन्होंने आगे कहा, “सिर्फ सूर्यवंशी ही नहीं, यशस्वी जयसवाल ने भी अहम भूमिका निभाई.शुरुआत के तीन ओवरों में उन्होंने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, वह काबिल-ए-तारीफ थी.उन्होंने खुलकर शॉट खेले और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.पूरी पारी में उन्होंने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की, जिसका मैच पर बड़ा असर पड़ा.अब हमें देखना होगा कि हमसे कहां गलती हुई और उसे सुधारने पर काम करना होगा.”
सूर्यवंशी की यह पारी पूरी तरह आत्मविश्वास और मजबूत इरादे से भरी हुई थी.जसप्रीत बुमराहजैसे गेंदबाज का पहली बार सामना करते हुए इस 15 साल के बल्लेबाज ने जरा भी घबराहट नहीं दिखाई और उनके पहले ही ओवर में लगातार दो बड़े छक्के जड़ दिए.यहीं से पावरप्ले में एकतरफा खेल की शुरुआत हुई और Rajasthan Royals ने शुरुआती बढ़त बना ली.आईपीएल 2026 में यह युवा खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है.अब तक तीन मैचों में उसने 40 से ज्यादा की औसत और तेज स्ट्राइक रेट के साथ 122 रन बना लिए हैं.सीजन की शुरुआत में ही 15 गेंदों पर तेज अर्धशतक लगाकर उसने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, और इस पारी के बाद उसकी चर्चा और तेज हो गई है.
बारिश के चलते देरी से शुरू हुए इस मुकाबले को 11-11 ओवर का कर दिया गया, लेकिन मैच पूरी तरह राजस्थान की बल्लेबाजी के नाम रहा.सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बतौर ओपनर आक्रामक सोच के साथ मैदान पर उतरे और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया.दोनों ने मिलकर सिर्फ पांच ओवर में 80 रन जोड़ दिए और पावरप्ले के अंदर ही मैच की दिशा तय कर दी.टीम ने महज 2.4 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए, जिससे मुंबई शुरुआत से ही दबाव में आ गई.सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जबकि जायसवाल ने संभलकर लेकिन आक्रामक अंदाज में नाबाद 77 रन बनाकर पारी को अंत तक संभाले रखा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: आखिर कब तक मैदान पर लौटेंगे धोनी-ब्रेविस? CSK के CEO ने साफ-साफ बता दिया