Most Fifties in T20 World Cup History: टी20 विश्व कप जैसे बड़े मंच पर अर्धशतकों की बारिश करना ये बड़ी बात होती है. अब तक 4 ऐसे बैटर रहे हैं, जिन्होंने यह काम बखूबी करके दिखाया है. हम आपके लिए इन चारों धुरंधरों की लिस्ट लेकर आए हैं.
Trending Photos
)
Most Fifties in T20 World Cup History: टी20 विश्व कप 2026 के आगाज में अब सिर्फ 2 दिन का वक्त बचा है. 7 फरवरी से 20 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए लड़ाई शुरू होगी. इस टूर्नामेंट के पिछले 17 सालों में कई खिलाड़ी आए और गए, लेकिन 4 ऐसे बैटर रहे, जिन्होंने रनों की बारिश की और सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाकर रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज कराया. ये वही खिलाड़ी थे, जो क्रीज पर आकर ना सिर्फ चौके-छक्के लगाते थे, बल्कि बड़ी पारियां खेलने के लिए भी मशहूर रहे. इस लिस्ट में नंबर 1 पर उस दिग्गज का नाम है, जिसके चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं.
टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में भारत की तरफ से विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम है, जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ओपनर क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बैटर डेविड वॉर्नर भी इस खास लिस्ट का हिस्सा हैं. इन चारों ही बैटर्स ने 2007 से लेकर 2024 के बीच खेले गए 9 विश्व कप के सीजन में अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों को रुला कर रखा था. इस सीजन ये चारों ही नजर नहीं आएंगे, क्योंकि टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं.
भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली के नाम टी20 विश्व कप की 33 पारियों में 58.72 की औसत से 1,292 रन दर्ज हैं. उनके बैट से 15 फिफ्टी निकली थीं. कोहली ने 2012 से 2024 तक टी20 विश्व कप में जलवा दिखाया.
लिस्ट में दूसरा नाम हिटमैन यानी रोहित शर्मा का है, जिन्होंने टी-20 विश्व कप में 47 मुकाबलों की 44 पारियों में 12 बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया था. उनके नाम 34.85 की औसत से 1,220 रन दर्ज हैं. खास बात ये है कि रोहित 9 बार नाबाद रहे.
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बैटर डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में 8 फिफ्टी के साथ तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2009 से लेकर 2024 तक कंगारू टीम के लिए टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया. 41 मैचों में वॉर्नर के नाम 984 रन दर्ज हैं.
वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ बैटर रहे क्रिस गेल ने टी20 विश्व कप के इतिहास में कुल 7 फिफ्टी जमाई थीं. उन्होंने 2007 से लेकर 2021 तक इस इवेंट में हिस्सा लिया. गेल के नाम 33 मैचों की 31 पारियों में 34.46 की औसत और 142.75 की स्ट्राइक रेट से 965 रन दर्ज हैं. खास बात ये है कि गेल ने 2 शतक भी जड़े थे.
ये भी पढ़ें: 621 रन, 3 शतक, 68 चौके और 13 छक्के... वर्ल्ड कप के मैच में रनों की बारिश, रहम की भीख मांगने लगे गेंदबाज