महेंद्र सिंह धोनी का 'नंबर 7 कनेक्शन' क्या है? वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी का 'नंबर 7 कनेक्शन' क्या है? वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नंबर 7 से गहरा रिश्ता है, वो इस नंबर को बेहद लकी मानते हैं और इस अंक से साथ वो बेहद कामयाब भी रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी का 'नंबर 7 कनेक्शन' क्या है? वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने हर बार अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाई है. धोनी ने न जाने कितनी बार टीम इंडिया की जीत में अपना अहम योगदान दिया है. धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी तो हैं ही साथ ही वो एक लाजवाब कप्तान भी थे. आज धोनी भले ही काफी समय से मैदान से बाहर हैं मगर बावजूद इसके उनके फैंस के दिलों में उनके लिए प्यार और सम्मान कतई कम नहीं हुआ है. वहीं ये तो हम सभी जानते हैं कि धोनी की जर्सी का नंबर 7 है, जिसके पीछे उनका गहरा नाता है, अगर यकीन नहीं होता तो आज हम आपको धोनी और उनके साथ, 7 नंबर के कनेक्शन का ऐसा किस्सा बताएंगे कि आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे. 

  1. धोनी का जन्म  7 जुलाई 1981 को हुआ था.
  2.  धोनी नंबर 7 को अपना लक्की नंबर मानते हैं.
  3. महेंद्र सिंह धोनी हमेशा नंबर 7 की जर्सी पहनते हैं.

यह भी पढ़ें- जब पाकिस्तान के सईद अनवर ने वनडे में खेली तूफानी पारी, पर सचिन की चाल में फंस गए

'कैप्टन कूल' के नाम पूरी से दुनिया में मशहूर महेंद्र सिंह धोनी नंबर 7 को अपना लक्की नंबर मानते हैं. एक तो इसका सबसे बड़ा कारण है कि धोनी का जन्म  7 जुलाई 1981 को हुआ था. जन्म की तारीख 7 और महीना भी 7वां. अपने कैप्टन कूल न्यूमेरोलॉजी में काफी यकीन करते हैं, जिसके बारे में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुद बताया था. 

धोनी ने इस इंटरव्यू में एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने एक बड़ी स्मार्टफोन कंपनी के साथ डील साइन करनी थी, जिसके लिए धोनी ने पहले ही कंपनी वालों को बोल दिया था कि वो इस कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट 7 दिसंबर को ही साइन करेंग. यहां बात सिर्फ 7 तारीख तक ही सीमित नहीं रही थी, इस डील को साइन करने से पहले उन्होंने स्मार्टफोन कंपनी से साफ तौर पर कह दिया था कि वो डील 7 दिसंबर को सुबह 7 बजे और 7 साल के लिए साइन करेंगे. 

7 साल तक किसी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बंधे रहना बहुत बड़ी बात है, क्योंकि इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने किसी कंपनी के साथ इतने सालों के लिए डील साइन नहीं की थी, मगर जो कोई नहीं कर सकता, वो धोनी कर दिखाते हैं, यही तो माही की खासियत है. अब धोनी का नंबर 7 के लिए इतना पागलपन देखकर आप सोच रहे होंगे कि टीम इंडिया की नीली जर्सी पर 7 भी धोनी ने खुद ही लिया होगा, लेकिन ये सच नहीं है. धोनी ने इस बात का भी जिक्र अपने एक इंटरव्यू में किया था, उन्होंने बताया कि 'मुझे जर्सी पर नंबर 7 किस्मत से मिला था, क्योंकि उस वक्त सिर्फ यही नंबर खाली था जो मुझे मिल गया.' 

जिसके बाद से वो हमेशा इसी नंबर की जर्सी पहनते हैं फिर चाहे वो नेशनल टीम के लिए खेलें या अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए. उनकी जर्सी का नंबर उनके साथ-साथ पूरी टीम के लिए बहुत लक्की साबित हुआ, इसीलिए धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप और साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था.

Trending news