Gautam Gambhir से नहीं थी ये उम्मीद! जन्मदिन पर भी कसा MS Dhoni के ऊपर तंज, फैंस ने लगाई क्लास
Advertisement

Gautam Gambhir से नहीं थी ये उम्मीद! जन्मदिन पर भी कसा MS Dhoni के ऊपर तंज, फैंस ने लगाई क्लास

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) के जन्मदिन पर भी उन्हें ट्रोल कर दिया है. जिसके बाद धोनी के फैंस ने गंभीर पर भड़क गए हैं.

फाइल फोटो

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने देश को कई ऐसे गौरव हासिल करवाए जिसके लिए उनका पूरी दुनियाभर में नाम है. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का हमेशा से ही माही के साथ छत्तीस का आंकड़ा रहा है. गंभीर अक्सर धोनी को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं. इसी बीच गंभीर ने एक और बवाल मचा दिया है. 

  1. धोनी के जन्मदिन पर गंभीर का तंज 
  2. फोटो शेयर कर उड़ाया मजाक 
  3. फैंस ने कर दिया ट्रोल 
  4.  

गंभीर ने कसा धोनी पर तंज 

कल यानि की 7 जुलाई 2021 को धोनी (MS Dhoni) ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर धोनी को क्रिकेट जगत से खूब सारी शुभकामनाएं मिलीं. हालांकि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस खास मौके पर भी धोनी पर तंज कंसने में कोई कमी नहीं छोड़ी. गंभीर ने बुधवार को अपनी फेसबुक कवर फोटो पर वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल से जुड़ी एक फोटो लगाई. 

fallback

वर्ल्ड कप 2011 के बाद से हुआ विवाद 

दरअसल 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में गंभीर (Gautam Gambhir) ने 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. इसके अलावा धोनी (MS Dhoni) ने भी नाबाद 91 रनों की पारी खेली. धोनी ने इस बड़े मैच को छक्का मार कर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. उसी छक्के ने सबका ध्यान खींच लिया था. जिसके बाद से धोनी को गंभीर से ज्यादा जीत का श्रेय दिया जाने लगा. यही बात गंभीर को कभी पसंद नहीं आई और वो अक्सर इस मैच को लेकर बयान देते रहते हैं. 

fallback

फैंस ने किया ट्रोल 

गंभीर (Gautam Gambhir) ने धोनी (MS Dhoni) के जन्मदिन पर जैसे ही अपनी फेसबुक की कवर फोटो बदली तभी धोनी के फैंस भड़क उठे. लोग तरह-तरह के कमेंट्स करके गंभीर को ट्रोल करने लगे. धोनी के जन्मदिन के खास मौके पर गंभीर कुछ ऐसा करेंगे इस बात की किसी को भी उम्मीद नहीं थी.  

Trending news